फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air hostess loses Rs 10 lakh to cyber fraudsters who threatened arrest for 'money laundering'

Scam: एयर होस्टेस से 10 लाख रुपये की ठगी, 'मनी लॉन्ड्रिंग' के आरोप में गिरफ्तारी की धमकी देकर लगाया गया चूना

Sat, 04 Jan 2025 01:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 04 Jan 2025 01:07 PM IST
सार

Scam: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 24 वर्षीय एक एयर होस्टेस साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई। जालसाजों ने धन शोधन के आरोप में गिरफ्तारी का भय दिखाकर उससे करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। आइए जानते हैं जालसाजों ने कैसे दिया घटना को अंजाम?

विज्ञापन
Air hostess loses Rs 10 lakh to cyber fraudsters who threatened arrest for 'money laundering'
ऑनलाइन धोखाधड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 24 वर्षीय एक एयर होस्टेस साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई। जालसाजों ने धन शोधन के आरोप में गिरफ्तारी का भय दिखाकर उससे करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। कल्याण में रहने वाली एयर होस्टेस को 23 नवंबर, 2024 को अज्ञात फोन नंबरों से कॉल आया, जिसमें उसे बताया गया कि उसकी ओर से भेजा गया पार्सल ईरान में अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता ने फोन करने वाले को बताया कि उसने कोई पार्सल नहीं भेजा है, तो फोन करने वाले ने वीडियो कॉल पर उसे बताया कि उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आया है और गिरफ्तारी की धमकी दी। इसके बाद फोन करने वाले ने उसके मोबाइल नंबर पर कुछ लिंक भेजे और फोन काटने से पहले उसे 9.93 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन नंबर की लोकेशन "विदेश" की है। भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed