फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   air asia to give mask to passengers on select new delhi bound flights

एयर एशिया यात्रियों को 10 दिन तक मास्क देगी

Wed, 20 Nov 2019 07:44 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 20 Nov 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
air asia to give mask to passengers on select new delhi bound flights
एयर एशिया ने दिल्ली आने वाले विमान यात्रियों को 19 से 29 नवंबर तक मास्क देने का फैसला किया है। यह मास्क बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता से आने वाले यात्रियों को मिलेगा। इसके लिए एयरएशिया ने हेल्थ टेक्नोलॉजी स्टार्टअप एमफाइन के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन


दिल्ली आने वाले यात्रियों को एयर एशिया इस माह के अंत तक मास्क बांटेगी, ताकि वह प्रदूषण की मार से बचे रहें। यह सुविधा दिल्ली की तरफ अन्य मेट्रो शहरों से आने वाले सभी विमानों में उपलब्ध होगी। एयर एशिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीओओ संजय कुमार ने कहा कि बंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता से आने वाले यात्रियों को यह मास्क दिया जाएगा। दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है।
विज्ञापन


कुमार ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को उड़ान के बाद भी उनकी सेहत का ख्याल रखते हुए यह मास्क दे रहे हैं। ग्राहकों के अलावा दिल्ली की तरफ आने वाले केबिन क्रू, पायलट और अन्य स्टाफ को भी यह मास्क दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

494 है अभी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूंचकांक

कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूंचकांक 494 है। सफर के अनुसार पीएम 2.5 फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। सर्दियों में जब तापमान कम हो जाता है तो प्रदूषण तत्व जमीन के काफी करीब होते हैं। इस कैंपेन की शुरुआत मंगलवार से हो गई है, जो कि 29 नवंबर 2019 तक चलेगी। 

दिसंबर 2016 में बीजिंग जाने वाली 350 उड़ानों का परिचालन हवाई कंपनियों ने बंद कर दिया था, क्योंकि वहां पर प्रदूषण के चलते हालात काफी खराब हो गए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed