फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After summit bonhomie, Biden, Xi Jinping vie to woo FDI from Asia-Pacific

US-China: मुलाकात के बाद जिनपिंग-बाइडन ने निवेशकों से एशिया प्रशांत क्षेत्र में निवेश की अपील की, कही यह बात

Fri, 17 Nov 2023 08:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 17 Nov 2023 08:13 PM IST
सार

US-China: शी ने गुरुवार को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के सीईओ शिखर सम्मेलन में लिखित टिप्पणी में कहा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति कैसे विकसित होती है, बाजार-उन्मुख, कानून-आधारित और विश्व स्तरीय कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने का चीन का संकल्प नहीं बदलेगा।

विज्ञापन
After summit bonhomie, Biden, Xi Jinping vie to woo FDI from Asia-Pacific
शी जिनपिंग और जो बाइडन। - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने गुरुवार को एक असाधारण मिलनसारिता दिखाने के बाद विदेशी पूंजी को लुभाने के लिए एशिया-प्रशांत शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से निवेश की अपील की। विदेशी कंपनियों और आपूर्ति शृंखलाओं के लगातार बहिर्वाह के बीच शी ने सैन फ्रांसिस्को में एपेक सीईओ शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में विदेशी निवेश बाधाओं को खत्म करने का संकल्प लिया और "दिल को छू लेने वाले" उपायों के साथ विदेशी पूंजी को आमंत्रित करने का वादा किया।

विज्ञापन


शी ने गुरुवार को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के सीईओ शिखर सम्मेलन में लिखित टिप्पणी में कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति कैसे विकसित होती है, बाजार-उन्मुख, कानून-आधारित और विश्व स्तरीय कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने का चीन का संकल्प नहीं बदलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों को समान और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने की चीन की नीति नहीं बदलेगी। 70 वर्षीय शी ने बाइडन के साथ आश्चर्यजनक रूप से सौहार्दपूर्ण और फलदायी शिखर वार्ता के बाद कहा, ''हम नवाचार कारकों के प्रवाह की बाधाओं को दूर करने, डिजिटल अर्थव्यवस्था के सुधार को गहरा करने और कानून के अनुपालन में डेटा के मुक्त और व्यवस्थित प्रवाह को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, एपेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की बैठक को संबोधित करते हुए बाइडन ने एशिया प्रशांत क्षेत्र से निवेश की जोरदार वकालत की और वादा किया कि अमेरिका व्यापार में उच्च मानकों और साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है जिससे पूरे प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं को लाभ होगा। बाइडन (80) ने चीन के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि अमेरिका जोखिम कम कर रहा है और विविधता ला रहा है लेकिन बीजिंग से अलग नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed