{"_id":"5ed8bb4e8ebc3e903f6c3d71","slug":"after-jharkhand-and-odisha-swiggy-expands-alcohol-delivery-to-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड व ओडिशा के बाद इस राज्य में स्विगी ने शुरू की शराब की घरों तक आपूर्ति","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
झारखंड व ओडिशा के बाद इस राज्य में स्विगी ने शुरू की शराब की घरों तक आपूर्ति
Thu, 04 Jun 2020 02:43 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
स्विगी
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन खाने के सामान की बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी स्विगी ने झारखंड और ओडिशा के बाद अब पश्चिम बंगाल में कोलकाता तथा सिलीगुड़ी में शराब की घरों तक आपूर्ति शुरू की है। कंपनी की जल्दी ही राज्य के दूसरे शहरों में यह सेवा शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
भीड़ कम करने के इरादे से शुरू की सुविधा
कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि स्विगी अपनी मौजूदा प्रौद्योगिकी और लॉजिस्टिक का उपयोग सामाजिक दूरी समेत अन्य दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने में कर रही है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि स्विगी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच दुकानों पर भीड़ कम करने के इरादे से शराब की घरों तक आपूर्ति शुरू की है।
विज्ञापन
अन्य शहरों में भी होगी शुरुआत
उसने कहा, 'झारखंड और ओडिशा में सफल शुरुआत के बाद अब हमने पश्चिम बंगाल में शराब की घरों तक डिलीवरी शुरू की है। अभी कोलकाता और सिलीगुड़ी में शुरुआत हुई है। हम जल्दी ही राज्य के 24 अन्य शहरों में इसकी शुरुआत करेंगे।'
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर काम कर रही कंपनी
कंपनी ने राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज के सत्यापन के बाद प्रमुख शहरों में अधिकृत खुदरा व्यापारियों के साथ भागीदारी की है। प्रवक्ता के अनुसार कंपनी लॉकडाउन के बाद से ही किराना और जरूरी सामानों की आपूर्ति के साथ कोलकाता में जरूरत मंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।
तय की गई ऑर्डर करने की सीमा
इस सेवा के लिए ग्राहकों को उम्र को लेकर वैध सरकारी पहचान पत्र की प्रति और अपनी तस्वीर (सेल्फी) अपलोड करनी होगी। साथ ही ऑर्डर करने की सीमा भी तय की गई है ताकि ग्राहक निर्धारित सीमा से अधिक शराब का ऑर्डर ना करें।