फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   after jet it is turn on air india, as it has a debt trap of 9 thousand crore rupees

जेट के बाद बंद हो सकती है एयर इंडिया, नौ हजार करोड़ का है कर्ज

Fri, 19 Apr 2019 01:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 19 Apr 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
after jet it is turn on air india, as it has a debt trap of 9 thousand crore rupees
एयर इंडिया

जेट एयरवेज के बाद सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के पर भी बंद होने बादल छा रहे हैं। कंपनी के ऊपर फिलहाल नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। ऐसे में अगर सरकार ने इसकी मदद नहीं की, तो फिर यह भी बंद हो सकती है। हालांकि अब एयर इंडिया को मदद देने के फैसला जून में ही हो पाएगा, जब नई सरकार केंद्र में शपथ लेगी। 

विज्ञापन

नहीं मिली मदद तो जेट जैसा हाल

अगर एयर इंडिया को सरकार की तरफ से मदद नहीं मिली तो फिर इसका हाल भी जेट एयरवेज जैसा हो सकता है। एयर इंडिया और नागर विमानन मंत्रालय ने इस बारे में वित्त मंत्रालय को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन

डिफॉल्ट हो सकती है ईएमआई

एयर इंडिया को इस साल भी कई बैंकों को किस्त जमा करनी है, हालांकि इसके पास इतना पैसा नहीं है कि वो इसको चुका सके। ऐसे में लोन की ईएमआई डिफॉल्ट हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना हो रहा है छह करोड़ रुपये का नुकसान

एयर इंडिया को फिलहाल रोजाना छह करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने अपने हवाई मार्ग को बंद कर दिया था। ऐसे में यूरोप और अमेरिका की फ्लाइट्स को काफी लंबा रूट लेना पड़ रहा था। 

after jet it is turn on air india, as it has a debt trap of 9 thousand crore rupees

सरकार नहीं करेगी फंडिंग

हालांकि नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि सरकार पहले ही 29 हजार करोड़ का कर्जा अपने ऊपर ले चुकी है। इसके अलावा इसमें 2700 करोड़ का ब्याज भी शामिल है। अब सरकार किसी तरह की कोई मदद नहीं करेगी। अगर भाजपा की सरकार दोबारा से बनती है तो वो 100 फीसदी हिस्सेदारी को बेच देगी। 

चुनाव के बाद तय होगा भविष्य

हालांकि एयर इंडिया का भविष्य क्या होगा, इसका फैसला चुनाव के बाद होगा। पिछले साल एयर इंडिया पर 54 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था। उस समय सरकार ने अपनी 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी, लेकिन फिलहाल उसे सफलता नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed