फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   After cement business Adani group may enter into health sector

Adani Group: अदाणी ग्रुप की नई उड़ान, सीमेंट कारोबार के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में उतरने की योजना  

Thu, 19 May 2022 07:07 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 19 May 2022 07:07 PM IST
सार

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उतरने के लिए समूह इस क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है और 4 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकता है।

विज्ञापन
After cement business Adani group may enter into health sector
गौतम अडाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी का ग्रुप अब सीमेंट के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में उतरने की योजना बना रहा है। समूह ने बड़े अस्पतालों, डायग्नोस्टिक चेन और ऑफलाइन और डिजिटल फार्मेसियों के अधिग्रहण के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में प्रवेश के लिए एक नई कंपनी बनाई है। समूह की बिजनेस इनक्यूबेटर फर्म अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी हेल्थ वेंचर्स लिमिटेड  को 17 मई, 2022 को शुरू किया है।

विज्ञापन


एवीएचएल स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी। इसमें अन्य कामों के साथ-साथ, चिकित्सा और डायग्नोस्टिक सुविधाओं की स्थापना, संचालन, प्रशासन, स्वास्थ्य सहायता, स्वास्थ्य तकनीक-आधारित सुविधाएं, अनुसंधान केंद्र और अन्य सभी संबद्ध और आकस्मिक गतिविधियां शामिल हैं। एएचवीएल ने कहा है कि वह नियत समय में अपना कारोबार शुरू करेगी। बंदरगाह से लेकर हवाई अड्डों और ऊर्जा तक का कारोबार चलाने वासे इस समूह ने कुल 10.5 अरब डॉलर में स्विस सीमेंट निर्माता होल्सिम के भारत के संचालन के अधिग्रहण के माध्यम से सीमेंट क्षेत्र में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उतरने के लिए समूह इस क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है और 4 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकता है। यह और पिरामल हेल्थकेयर सार्वजनिक क्षेत्र की फार्मास्युटिकल फर्म एलएलएल लाइफकेयर लि. को खरीदने की दौड़ में हैं। सरकार ने दिसंबर 2021 में कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी निजी संस्थाओं को बेचने का फैसला किया था। कंपनी के लिए सात शुरुआती बोलियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed