फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Afghanistan-India trade ties Focus on simplifying visa processes administrative hurdles also under review

अफगानिस्तान-भारत व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे: वीजा की प्रक्रिया आसान करने पर जोर, प्रशासनिक बाधाओं पर भी मंथन

Mon, 20 Jul 2026 10:21 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, काबुल / नई दिल्ली।
एजेंसी, काबुल / नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 20 Jul 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan-India trade ties  Focus on simplifying visa processes administrative hurdles also under review
भारत अफगानिस्तान के बीच मजबूत संबंधों पर जोर (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

पाकिस्तान के साथ संघर्षरत अफगानिस्तान के शीर्ष व्यापारिक संगठन अफगानिस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्वेस्टमेंट (एसीसीआई) ने भारत के साथ व्यापार व निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। संगठन ने व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने व व्यापारिक वीजा जारी करने की प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने पर बल दिया है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान में भारत के राजदूत ने क्या कहा?
एसीसीआई के चेयरमैन सैयद करीम हाशिमी और अफगानिस्तान में भारत के राजदूत यतिन पटेल के बीच इन मुद्दों पर काबुल में बैठक हुई। एसीसीआई के अनुसार, दोनों पक्षों ने रणनीतिक एवं कूटनीतिक संवाद के तहत व्यापार, निवेश व दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सैयद करीम हाशिमी ने कृषि उत्पादों, हस्तशिल्प, खनन और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में आर्थिक सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अफगानिस्तान के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नए बाजारों तक पहुंच, लॉजिस्टिक ढांचे में सुधार व व्यापारिक वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने जैसे सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


भारतीय दूत ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन
भारतीय राजदूत यतिन पटेल ने प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच संयुक्त व्यापार प्रदर्शनी, विशेष व्यापारिक मंचों और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान की योजना पर कार्य किया जा रहा है। बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और बुनियादी ढांचा विकास के क्षेत्रों में स्थायी सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाबहार के जरिये संपर्क  मजबूत कर रहा भारत
बैठक तब हुई है जब पाकिस्तान के माध्यम से अफगानिस्तान का व्यापार तेजी से घटा है। 2020-21 में जहां यह लगभग पांच अरब डॉलर था, वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में यह घटकर 36.7 करोड़ डॉलर रह गया है। इससेे अफगानिस्तान ने ईरान सहित वैकल्पिक मार्गों पर अधिक ध्यान देना शुरू किया है। भारत भी ईरान के चाबहार बंदरगाह के माध्यम से अफगानिस्तान के साथ संपर्क और व्यापार को मजबूत कर   रहा है। यह मार्ग पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए भारत को अफगानिस्तान तक सीधी पहुंच देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed