{"_id":"671766ac3272a82f060a6343","slug":"adb-to-help-improve-power-supply-in-west-bengal-india-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADB: एडीबी पश्चिम बंगाल में बिजली वितरण में सुधार के लिए 24.1 करोड़ डॉलर का ऋण देगी, जताई प्रतिबद्धता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ADB: एडीबी पश्चिम बंगाल में बिजली वितरण में सुधार के लिए 24.1 करोड़ डॉलर का ऋण देगी, जताई प्रतिबद्धता
Tue, 22 Oct 2024 02:17 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:17 PM IST
सार
ADB Loan: पश्चिम बंगाल एडीबी की मदद से चलाए जा रहे वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम से राज्य के सात जिलों में 89.6 लाख उपभोक्ताओं के लिए बिजली वितरण में सुधार होगा। एडीबी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
एडीबी
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने पश्चिम बंगाल में बिजली वितरण में सुधार के लिए 24.13 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। इसका मकसद विश्वसनीय और टिकाऊ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करना है।
विज्ञापन
एडीबी की प्रमुख ऊर्जा विशेषज्ञ रोका सैंडा ने बयान में कहा, ‘‘एडीबी का यह कार्यक्रम सरकार की ‘पुनरोद्धार वितरण क्षेत्र योजना’ के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य बिजली वितरण कंपनियों की परिचालन दक्षता को मजबूत करना है।’’
विज्ञापन
बयान के अनुसार, विश्वसनीय और टिकाऊ बिजली वितरण व सेवा पश्चिम बंगाल की वृद्धि और विकास के लिए जरूरी है। बयान में कहा गया, पश्चिम बंगाल वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम से राज्य के सात जिलों में 89.6 लाख उपभोक्ताओं के लिए बिजली वितरण में सुधार होगा।
विज्ञापन