फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ADB commits USD 10 bn plan for India's urban transformation

ADB: एशियाई विकास बैंक के 10 अरब डॉलर से विकसित होंगे भारत के 100 शहर, मेट्रो सेवाओं का भी होगा विस्तार

Sun, 01 Jun 2025 03:58 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Jun 2025 03:58 PM IST
सार

ADB: एएडीबी ने भारत के शहरी विकास के लिए अगले पांच सालों में 10 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसमें मेट्रो विस्तार भी शामिल है। यह योजना 'अर्बन चैलेंज फंड' के जरिए निजी निवेश आकर्षित करने पर आधारित है। एडीबी पहले से ही कई शहरों में स्वच्छता, आवास और शहरी परिवहन परियोजनाओं में काम कर रहा है।

विज्ञापन
ADB commits USD 10 bn plan for India's urban transformation
एशियाई विकास बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत के शहरी विकास के लिए अगले पांच वर्षों में 10 अरब डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपये) देने की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें मेट्रो का विस्तार भी शामिल है। एडीबी के अध्यक्ष मसातो कांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


कांडा ने कहा, शहर विकास के इंजन हैं। एडीबी भारत की शहरी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए पूंजी जुटाएगा, परियोजनाओं को तेजी से लागू करेगा और लोगों को 2047 तक विकसित भारत की राह में आगे बढ़ने में मदद करेगा। एडीबी ने एक बयान में कहा कि इस बदलावकारी योजना में सरकारी कर्ज, निजी क्षेत्र से वित्तपोषण और तीसरे पक्ष की पूंजी शामिल है। यह योजना भारत की 'अर्बन चैलेंज फंड' (यूसीएफ) पर आधारित है, जिसे एडीबी इसलिए मदद दे रहा है ताकि शहरों के विकास के लिए निजी कंपनियां निवेश करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंडिगो, डेल्टा, एयर फ्रांस-KLM और वर्जिन अटलांटिक में डील, भारत से यूरोप और अमेरिका की यात्रा होगी आसान
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के 100 शहरों में यह देखा जा रहा है कि कहां-कहां तेजी से विकास हो सकता है, शहरों को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, और पानी-सफाई की सुविधाएं कैसे सुधारी जा सकती हैं। यह सब मिलकर 'अर्बन चैलेंज फंड' की नींव तैयार कर रहा है।

एडीबी ने कहा कि वह 30 लाख डॉलर की तकनीकी मदद भी देगा, ताकि ऐसी परियोजनाएं तैयार की जा सकें, जिनमें निवेश किया जा सके और राज्यों व शहरी निकायों की क्षमता को मजबूत किया जा सके।


ये भी पढ़ें: मई में दो लाख करोड़ रुपये वसूला गया जीएसटी, टूटा रिकॉर्ड, पिछले साल से 16 फीसदी का इजाफा

अनुमान के अनुसार, 2030 तक भारत की 40 फीसदी से ज्यादा आबादी शहरों और कस्बों में रहने लगेगी। एडीबी अब तक 22 राज्यों के 110 से ज्यादा शहरों में पानी की आपूर्ति, स्वच्छता, आवास (हाउसिंग) और कचरा प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं पर काम कर चुका है। इस समय एडीबी की शहरों से जुड़ी 27 योजनाएं जारी हैं। 

बीते दस वर्षों में एडीबी ने शहरी परिवहन के लिए आठ शहरों में मेट्रो और रैपिट रेवेन्यू ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजनाओं के लिए 4 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है। इनमें इनमें दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस, मुंबई मेट्रो, नागपुर मेट्रो, चेन्नई मेट्रो और बंगलूरू मेट्रो शामिल हैं। इससे सड़कों पर भीड़ कम होगी, प्रदूषण घटेगा और दिव्यांगों जैसे जरूरतमंद लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed