फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ADB Chief Economist Albert Park advises, India needs focus on market reforms for 10 percent economic growth

ADB: अर्थशास्त्री पार्क बोले- भारत को 10 फीसदी की आर्थिक वृद्धि के लिए बाजार सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत

Mon, 13 May 2024 05:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 05:08 AM IST
सार

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के मुख्य अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क ने चिंता व्यक्त की है कि भारत में बेरोजगारी के औपचारिक क्षेत्र में भूमि और श्रम जैसे बुनियादी कारक बाजार का आकार अब भी छोटा है। भारत को 10 फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने के लिए बाजार सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
ADB Chief Economist Albert Park advises, India needs focus on market reforms for 10 percent economic growth
एशियन डेवलपमेंट बैंक (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत को 10 फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने के लिए भूमि और श्रम जैसे कारक बाजार सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के मुख्य अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क ने इस बात को लेकर चिंताएं हैं कि भारत में बेरोजगारी के औपचारिक क्षेत्र में भूमि और श्रम जैसे बुनियादी कारक बाजार का आकार अब भी छोटा है। 

विज्ञापन


कारक बाजार सुधारों में भूमि, श्रम, ऊर्जा व ऋण तक पहुंच आदि शामिल हैं, जो उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं। पार्क ने कहा कि दोहरे अंक की वृद्धि दर हासिल करने के लिए भारत विभिन्न मापदंडों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन, 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि हासिल करने के लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र व वैश्विक अग्रणी प्रौद्योगिकियों में भारी निवेश की जरूरत होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नियामकीय व कारोबारी सुगमता के साथ शुल्क को आसान और कम कर भारत वैश्विक मूल्य शृंखला में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। इसके अलावा, मानव पूंजी में अधिक निवेश करने की जरूरत है। एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री ने कहा कि भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा जैसे सघन विनिर्माण वाले क्षेत्रों में निर्यात बढ़ाने की जरूरत है, जो अब भी बहुत सीमित हैं। साथ ही, यह एशिया के अन्य अधिक गतिशील हिस्सों की तरह तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में एडीबी में चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। साथ ही, 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed