फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Transmission got recognition from SEBI country foreign exchange reserves increased news updates

Business News: देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, अदाणी ट्रांसमिशन को सेबी से मिली मान्यता, पढ़ें खास खबरें

Sat, 22 Apr 2023 05:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Apr 2023 05:43 AM IST
सार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.41 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह यह 6.306 अरब डॉलर बढ़कर 584.755 अरब डॉलर पहुंच गया था।

विज्ञापन
Adani Transmission got recognition from SEBI country foreign exchange reserves increased news updates
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.41 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह यह 6.306 अरब डॉलर बढ़कर 584.755 अरब डॉलर पहुंच गया था। आरबीआई के शुक्रवार को आंकड़ों के मुताबिक, 14 अप्रैल वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति 2.204 अरब डॉलर बढ़कर 516.635 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि, देश का स्वर्ण भंडार 52.1 करोड़ डॉलर घटकर 46.125 अरब डॉलर पर आ गया। 

विज्ञापन


अदाणी ट्रांसमिशन को सेबी से मिली मान्यता
अदाणी ट्रांसमिशन लि. को सेबी से आईसीएआई बीआरएसआर बैक टेस्टिंग एक्सरसाइज में योगदान के लिए मान्यता मिली है। बीआरएसआर को अपनाकर कंपनी बाजार में स्थिरिता के उद्देश्यों, स्थिति और प्रदर्शन को बताना चाहती है। निवेशकों को पारदर्शी जानकारी के आधार पर फैसले लेने के लिए मजबूत बनाया है। 
विज्ञापन


एलआईसी के वैश्विक विस्तार के लिए खत्म हो सकते हैं पुराने नियम, कानूनों में अब तक 39,000 सुधार : कराड
एलआईसी को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने के लिए उसके कानूनों में कुछ सुधार किया जा सकता है। वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने कहा कि अब तक मोदी सरकार ने 39,000 सुधार किए हैं। उन्होंने कहा, हर क्षेत्र को विकसित करने के लिए पुराने नियमों और कानूनों को खत्म किया जा रहा है, ताकि सबका विकास हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई में नेशनल फेडरेशन आफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया की दो दिवसीय बैठक में कराड ने कहा, सरकार लगातार कारोबार करने के लिए नियमों और कानूनों को आसान बना रही है। एलआईसी की पहुंच जीडीपी की तुलना में अभी कम है जिसे बढ़ाने की जरूरत है। 

इसमें डिजिटाइजेशन और टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। वितरण के नए साधन देखने होंगे और ज्यादा से लोगों तक इसकी पहुंच बनानी होगी। संगठन के महासचिव विवेक सिंह ने कहा, एलआईसी के विकास अधिकारियों और एजेंटों को हर घर तक बीमा पहुंचाने के लिए जोरदार मेहनत करनी होगी। 

भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग 2025 तक जा सकता है 100 अरब डॉलर तक
भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग 2025 तक 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में आईटी उद्योग का भविष्य उज्ज्वल है और अत्यधिक कुशल आईटी पेशेवरों के लिए भरपूर अवसर भी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, तेजी से बढ़ते सॉफ्टवेयर उद्योग ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। 


देश में इस उद्योग ने वित्त वर्ष 2022 में 4.45 लाख नई नौकरियां जोड़ी हैं, जिससे इस क्षेत्र में कुल रोजगार 50 लाख के करीब पहुंच गया है। नए आईटी उद्योग भारत में व्यापार के संचालन के तरीके को बदल देंगे। भारत में आईटी उद्योग को क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा जैसी डिजिटल तकनीकों को अपनाने में उल्लेखनीय वृद्धि देखने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed