फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani group to invest more than 7 lakh crore in rajasthan announces Karan Adani

Adani Group: राजस्थान में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा अदाणी समूह, ग्रीन एनर्जी पर रहेगा फोकस

Mon, 09 Dec 2024 06:50 PM IST
द बोनस द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: द बोनस Updated Mon, 09 Dec 2024 06:50 PM IST
सार

करण अदाणी ने राइजिंग राजस्थान समिट 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि अदाणी समूह की योजना राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में 7.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की है। उन्होंने कहा- इसमें से 50 फीसदी से ज्यादा निवेश अगले 5 साल में किया जाएगा। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
Adani group to invest more than 7 lakh crore in rajasthan announces Karan Adani
अदाणी विवाद - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अदाणी समूह आने वाले दिनों में राजस्थान में लाखों करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने वाला है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के प्रबंध निदेशक (एमडी) करण अदाणी ने इसका ऐलान आज सोमवार को जयपुर में किया। वह जयपुर में आज से शुरू हुए राइजिंग राजस्थान समिट 2024 में हिस्सा ले रहे थे।

विज्ञापन

अगले 5 साल में आएगा इतना निवेश

करण अदाणी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि अदाणी समूह की योजना राजस्थान में विभिन्न क्षेत्रों में 7.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की है। उन्होंने कहा- इसमें से 50 फीसदी से ज्यादा निवेश अगले 5 साल में किया जाएगा। हमारी योजना दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाने की है, जिसमें 100 गीगावाट अक्षय ऊर्जा, 20 लाख टन हाइड्रोजन, 1.8 गीगावाट स्टोरेज शामिल होंगे। हमारा लक्ष्य देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने का है। इसके लिए हम क्षमता विस्तार करेंगे और राजस्थान में 60 लाख टन सालाना क्षमता वाले 4 नए प्लांट लगाएंगे। हमारे निवेश की अन्य योजनाओं में जयपुर हवाई अड्डे पर विश्वस्तरीय सुविधाएं बनाना भी शामिल है।

विज्ञापन

बदलाव के दशक से गुजर रहा है भारत

अदाणी समूह के एमडी ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा- भारत बदलाव के एक ऐसे दशक के बीच से गुजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहा है, जैसा अब तक हमारे इतिहास में कभी नहीं देखा गया। दुनिया इस बात को जान रही है कि इस शानदार बदलाव के पीछे आप (पीएम मोदी) हैं। इस बदलाव की ताकत सिर्फ भावनाओं में ही नहीं दिख रही, बल्कि आंकड़े और परिणाम भी उसकी गवाही दे रहे हैं।

10 सालों में आई ऐसी तेज तरक्की

करण अदाणी ने पिछले 10 सालों में देश में आई तरक्की का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले 2014 में भारत की जीडीपी आजादी के 67 सालों बाद 1.85 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच पाई थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में जीडीपी का आंकड़ा दोगुने से ज्यादा हो गया है। भारत ने आजादी से लेकर 2014 तक अर्थव्यवस्था में 6 ट्रिलियन डॉलर निवेश किया था। पिछले 10 साल में भारत अब तक 8 ट्रिलियन डॉलर का निवेश कर चुका है। 2014 में निफ्टी 8 हजार अंक पर था, जो आज 23 हजार अंक पर पहुंचा हुआ है। इससे देश भर के उद्यमियों, व्यापारियों और आम लोगों के उत्साह का पता चलता है।

गरीबी में कमी लाना सबसे बड़ी उपलब्धि

इस दौरान उन्होंने गरीबी के मोर्चे पर देश के शानदार प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- 2014 में देश की 23 फीसदी आबादी गरीबी के साये में जी रही थी। अब गरीबी के दायरे में रहे लोगों का आंकड़ा कम होकर महज 11 फीसदी रह गया है। मेरे हिसाब से यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। देश ने इन 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी के जाल से बाहर निकाला है। अब भारत को सिर्फ एक उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि दक्षिण एशिया के लीडर के रूप में देखा जाता है।

आदित्य बिड़ला समूह ने किया है इतना निवेश

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने इस मौके पर कहा कि राजस्थान में उनके समूह की मजबूत कारोबारी उपस्थिति है, जिसके साथ 25 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। हमने अभी तक राज्य में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। राजस्थान में हमारे सीमेंट कारोबार की क्षमता 2 करोड़ टन से ज्यादा है, जो ब्रिटेन की पूरी क्षमता से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed