{"_id":"689067945e61a0b302061d2d","slug":"adani-group-says-not-exploring-tie-up-with-china-s-byd-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani-BYD Deal: अदाणी समूह ने चीन की बीवाईडी के साथ गठजोड़ की खबरों को नकारा, कहा- नहीं हुई है कोई बातचीत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani-BYD Deal: अदाणी समूह ने चीन की बीवाईडी के साथ गठजोड़ की खबरों को नकारा, कहा- नहीं हुई है कोई बातचीत
Mon, 04 Aug 2025 01:26 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:26 PM IST
सार
Adani-BYD Deal: अदाणी समूह ने सोमवार को साफ किया कि वह बैटरी विनिर्माण और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी के लिए बीवाईडी जैसी चीन की कंपनियों के साथ किसी गठजोड़ की संभावना नहीं तलाश रहा। कंपनी ने और क्या कहा, आइए इस बारे में विस्तार से जानिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह ने सोमवार को साफ किया कि बैटरी विनिर्माण और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी के लिए बीवाईडी जैसी चीन की कंपनियों के साथ किसी गठजोड़ की संभावना नहीं तलाश रहा। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा कि चीनी कंपनियों बीवाईडी और बीजिंग वीलियन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ गठजोड़ की खबरें गलत हैं।
विज्ञापन
अदाणी समूह ने कहा, "अदाणी समूह भारत में बैटरी निर्माण के लिए बीवाईडी के साथ किसी भी प्रकार के सहयोग की संभावना नहीं तलाश रहा है। इसी तरह, हम बीजिंग वेलायन न्यू एनर्जी टेक्नोलॉजी के साथ किसी भी प्रकार की साझेदारी के लिए कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं।"
विज्ञापन
रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी भारत में बैटरी बनाने और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए बीवाईडी के अधिकारियों के साथ "व्यक्तिगत रूप से चर्चा का नेतृत्व" कर रहे थे। समूह के पास स्वच्छ ऊर्जा का विशाल पोर्टफोलियो है- जिसमें सौर मॉड्यूल निर्माण से लेकर पवन ऊर्जा उपकरण और हरित हाइड्रोजन तक शामिल है।
विज्ञापन
समूह ने बताया कि वह अपने सौर मॉड्यूल निर्माण को 10 गीगावाट (GW) प्रतिवर्ष तक बढ़ा रहा है और अपनी पवन टरबाइन निर्माण क्षमता को लगभग दोगुना करके 5 गीगावाट प्रति वर्ष कर रहा है। यह ग्रीन हाइड्रोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रोलाइजर के निर्माण के लिए एक सुविधा स्थापित करने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन