फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group Dhamra LNG terminal on promoter finance IOC GAIL no commitment Sources

Adani: ओडिशा के धामरा LNG टर्मिनल पर अदाणी समूह का स्पष्टीकरण, कहा- वित्तीय गारंटी इंडियन ऑयल और गेल की नहीं

Sun, 29 Oct 2023 08:37 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 29 Oct 2023 08:37 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के आरोपों के बीच अदाणी समूह के सूत्रों ने ओडिशा के धामरा एलएनजी टर्मिनल पर स्पष्टीकरण जारी किया है। समूह का कहना है कि धामरा टर्मिनल के लिए वित्तीय गारंटी इंडियन ऑयल और गेल की तरफ से नहीं दी गई।

विज्ञापन
Adani Group Dhamra LNG terminal on promoter finance IOC GAIL no commitment Sources
धामरा एलएनजी टर्मिनल पर अदाणी समूह का स्पष्टीकरण (फोटो-प्रतीकात्मक) - फोटो : ANI

विस्तार

अदाणी समूह पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के आरोपों के बीच ओडिशा के धामरा एलएनजी टर्मिनल पर अदाणी ग्रप के सूत्रों ने बड़ी जानकारी दी है। ग्रुप से जुड़े सूत्रों का दावा है कि ओडिशा के धामरा एलएनजी टर्मिनल के लिए इंडियन ऑयल (आईओसी) और गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) की तरफ से पैसे या किसी तरह की वित्तीय गारंटी नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि धामरा एलएनजी टर्मिनल पूरी तरह से प्रमोटर से मिली वित्तीय मदद से बनाया गया है; आईओसी, गेल की ओर से कोई वित्तीय गारंटी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल और गेल की कोई गारंटी नहीं
दरअसल, धामरा टर्मिनल को लेकर सांसद महुआ मोइत्रा ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अदाणी ग्रुप के सूत्रों ने महुआ के आरोपों के बाद कहा, ओडिशा के धामरा में एलएनजी आयात सुविधा का निर्माण किया जो पूरी तरह से प्रमोटरों की वित्तीय सहायता पर आधारित है। सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों- आईओसी और गेल की तरफ से कोई वित्तीय उपक्रम या गारंटी नहीं दी गई। दोनों कंपनियां केवल किरायेदार थे।
विज्ञापन


धामरा एलएनजी टर्मिनल की लागत 6,450 करोड़ रुपये
अदाणी समूह की स्थिति स्पष्ट करते हुए ग्रुप के सूत्रों ने कहा आईओसी और गेल (इंडिया) लिमिटेड ने नवनिर्मित टर्मिनल पर गुजरात के दाहेज में धामरा जैसी लेकिन पुरानी और मूल्यह्रास सुविधा के कारण कम दरों पर जगहों (facility) को किराए पर लिया है। सूत्रों ने कहा कि आईओसी और गेल की तरफ से परियोजना के दौरान या उसके बाद नकद या बैंक गारंटी के रूप में कोई राशि नहीं दी गई है। धामरा एलएनजी टर्मिनल की परियोजना लागत 6,450 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


46,500 करोड़ रुपये के भुगतान का दावा खारिज
गौरतलब है कि तमिलनाडु के एन्नोर में ओडिशा के धामरा की तरह ही समान आकार के एलएनजी टर्मिनल का निर्माण आईओसी की तरफ से कराया गया है। आईओसी ने निर्माण में 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए। सांसद महुआ ने अधिक कीमत पर निर्माण को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अदाणी समूह के सूत्रों का कहना है कि ओडिशा की परियोजना को पूरी तरह से धामरा एलएनजी टर्मिनल के शेयरधारकों ने इक्विटी और ऋण से वित्तपोषित किया है। सूत्रों ने इस दावे को खारिज कर दिया कि आईओसी और गेल ने 46,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।


अदाणी समूह के बयान का कारण
धामरा पर अदाणी ग्रुप के सूत्रों का यह बयान तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की कथित टिप्पणियों के जवाब में आया है। महुआ ने वित्तीय समर्थन और एक निश्चित मूल्य पर गैस खरीदने की प्रतिबद्धताओं के आधार पर बनाए जा रहे धामरा टर्मिनल पर सवाल खड़े किए हैं। इससे जुड़े आरोपों के बाद महुआ पर भी संसद में सवाल के बदले नकदी लेने के आरोप लगे। महुआ लोकसभा आचार समिति की जांच का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed