फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Group and POSCO sign pact to set up steel plant in Gujarat know all about deal

Adani-POSCO Agreement: अडाणी समूह ने दक्षिण कोरिया की इस कंपनी के साथ किया करार, जानें इस डील की पूरी डिटेल

Thu, 13 Jan 2022 10:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Jan 2022 10:29 AM IST
सार

Adani Group has signed a pact with POSCO: उद्योगपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले अडाणी समूह ने स्टील, अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए दक्षिण कोरिया की पॉस्को के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया कि एमओयू के तहत 5 अरब डॉलर तक का निवेश होने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
Adani Group and POSCO sign pact to set up steel plant in Gujarat know all about deal
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले अडाणी समूह ने स्टील, अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए दक्षिण कोरिया की पॉस्को के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। अडाणी समूह की ओर से इस संबंध में जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि एमओयू के तहत 5 अरब डॉलर तक का निवेश होने का अनुमान है।

विज्ञापन


अडाणी समूह ने कहा कि वह पॉस्को के साथ गुजरात के मुंद्रा में एक हरित, पर्यावरण के अनुकूल एकीकृत स्टील मिल की स्थापना के साथ-साथ अन्य व्यवसायों सहित व्यापार सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए सहमत हो गया है। बयान में कहा गया है कि गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन विभिन्न उद्योगों में समूह व्यवसाय स्तर पर अक्षय ऊर्जा, हाइड्रोजन, और कार्बन कटौती जैसे क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को और बढ़ाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed