{"_id":"5f4c84b68ebc3e2a943706bf","slug":"adani-group-acquired-74-percent-stake-in-mumbai-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडाणी समूह के हाथों में मुंबई एयरपोर्ट की कमान, खरीदेगा 74 फीसदी हिस्सेदारी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
अडाणी समूह के हाथों में मुंबई एयरपोर्ट की कमान, खरीदेगा 74 फीसदी हिस्सेदारी
Mon, 31 Aug 2020 10:33 AM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
अडाणी समूह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अडाणी समूह मुंबई हवाईअड्डे में 74 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। इस संदर्भ में समूह ने कहा कि मुंबई हवाईअड्डे में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए उसका करार हो गया है। उद्योगपति गौतम अडाणी के अडाणी समूह का लक्ष्य देश की सबसे बड़ी हवाईअड्डा परिचालक कंपनी बनना है। मुंबई हवाईअड्डा देश के दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है।
विज्ञापन
वित्तीय पक्ष का खुलासा नहीं हुआ
इस संदर्भ में अडाणी एंटरप्राइज ने शेयर बाजारों को भेजी सूचा में कहा कि, 'अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने जीवीके एयरपोर्ट डेवलपर्स के ऋण के अधिग्रहण के लिए करार किया है।' ऋण को इक्विटी में बदला जाएगा। दोनों ही कंपनियों ने इस सौदे के वित्तीय पक्ष का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
अडाणी समूह मुंबई हवाईअड्डे में जीवीके समूह की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह ने सोमवार को कहा कि उसका मुंबई हवाईअड्डे में जीवीके समूह की हिस्सेदारी खरीदने और नियंत्रण हासिल करने का करार हो गया है।
विज्ञापन
सूचना में कहा गया है कि अडाणी समूह मायल में एयरपोर्ट्स कंपनी ऑफ साउथ अफ्रीका (एसीएसए) तथा बिडवेस्ट की 23.5 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भी कदम उठाएगा। इसके लिए उसे भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिल चुकी है। यह सौदा पूरा होने के बाद जीवीके की 50.50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ मुंबई हवाईअड्डे में अडाणी समूह की हिस्सेदारी 74 फीसदी हो जाएगी।
हाल ही में मिला छह हवाईअड्डों के परिचालन का ठेका
बंदरगाह क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाने के बाद अडाणी समूह हवाईअड्डों पर दांव लगा रहा है। समूह को हाल ही में छह हवाईअड्डों के परिचालन का ठेका मिला है। इसमें लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम और मैंगलोर शामिल हैं।