फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Enterprises, Adani Total shares: Adani group m-cap nears Rs 11 lakh cr mark

Adani: अदाणी ग्रुप के शेयर 20% तक उछले, समूह की कंपनियों का मार्केट कैप 11 लाख करोड़ के पार

Tue, 28 Nov 2023 12:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 28 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

Adani: शीर्ष अदालत ने अदाणी समूह से जुड़ी सुनवाई के दौरान कहा था कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट को सच का आधार नहीं माना जाना चाहिए। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने टिप्पणी की थी कि अदालत सिर्फ मीडिया में आई खबरों के आधार पर इस मामले में बाजार नियामक सेबी की जांच पर संदेह नहीं कर सकती लेकिन बाजार नियामक सेबी को सभी 24 मामलों में जांच पूरी करनी चाहिए।

विज्ञापन
Adani Enterprises, Adani Total shares: Adani group m-cap nears Rs 11 lakh cr mark
गौतम अदाणी। - फोटो : Instagram/gautam.adani

विस्तार

अदाणी समूह के शेयरों में मंगलवार को 20 फीसदी तक की तेजी देखी गई। कारोबारी सेशन के दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड, अदाणी पावर लिमिटेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड जैसे अदाणी समूह के शेयरों में तेजी दिखी। पोर्ट से लेकर पावर तक के शेयरों में भारी वॉल्यूम रहा। शेयरों में इस उछाल के बाद समूह का बाजार पूंजीकरण 1.20 लाख करोड़ बढ़ कर 11.29 लाख करोड़ हो गया। हिंडनबर्ग की 24 जनवरी की रिपोर्ट के बाद किसी एक दिन में यह सबसे ज्यादा बढ़त है। उस समय पूंजीकरण 19.20 लाख करोड़ रुपये रहा था। उसकी तुलना में अभी भी 7.91 लाख करोड़ रुपये कम है।

विज्ञापन


बता दें कि अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में कई याचिकाओं पर सुनवाई के बाद उच्चतम न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। इसके बाद बाजार में समूह के मार्केट कैप में 66,945.94 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान समूह के शेयरों में 15 प्रतिशत तक की तेजी आई। शीर्ष अदालत ने अदाणी समूह से जुड़ी सुनवाई के दौरान कहा था कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट को सच का आधार नहीं माना जाना चाहिए। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने टिप्पणी की थी कि अदालत सिर्फ मीडिया में आई खबरों के आधार पर इस मामले में बाजार नियामक सेबी की जांच पर संदेह नहीं कर सकती लेकिन बाजार नियामक सेबी को सभी 24 मामलों में जांच पूरी करनी चाहिए। इससे पहले 25 अगस्त को अपनी रिपोर्ट में सेबी ने कहा था कि उसने 24 में से 22 मामलों में अपनी जांच पूरी कर ली है। उसके बाद सेबी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में अपनी जांच पूरी करने के लिए और समय की मांग नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.42 फीसदी की तेजी के साथ 2,373.65 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, अदाणी पोर्ट्स एंड सेज के शेयर 3.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 824.80 रुपये पर पहुंच गया। अदाणी का शेयर 7.84 प्रतिशत मजबूत होकर 428 रुपये पर पहुंच गया जबकि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 11.83 प्रतिशत चढ़कर 815.50 रुपये पर पहुंच गया।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 7.36 प्रतिशत की तेजी और इसके भाव 1006.40 रुपये पर पहुंच गए। अदाणी विल्मार के शेयर 5.4 प्रतिशत जबकि एसीसी और अंबूजा सीमेंट के शेयरों में 3.5 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। एनडीपी के शेयर 5.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 216.50 रुपये के भाव पर पहुंच गए। अदाणी समूह के कंपनियों का मार्केट कैप मंलगवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 10,94,060.61 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 10,27,114.67 करोड़ रुपये था।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश रखा था सुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में आदेश सुरक्षित रखते हुए संकेत दिया था कि सेबी को कुछ और निर्देश जारी कर सकता है। सेबी ने कोर्ट से कहा था कि उसे मामले की जांच पूरी करने के लिए और समय नहीं चाहिए। बाजार के जानकार देवेन चोकसी ने बताया कि निवेशकों ने अदालत की दलीलें पढ़ी होंगी। सेबी को आरोपों में कोई तथ्य नहीं मिला है। इससे शेयरों में तेजी आ सकती है।

हिंडनबर्ग ने लगाए थे यह आरोप...
हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर शेयरों में हेरफेर और ऑडिट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि, अदाणी समूह ने बार-बार सभी आरोपों से इन्कार किया है। फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची के मुताबिक, गौतम अदाणी 57 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों में 23वें स्थान पर हैं। 92 अरब डॉलर के साथ रिलायंस के मुकेश अंबानी 15वें स्थान पर हैं।


बीएसई के 30 में से 23 शेयर बढ़े
मंगलवार को सेंसेक्स 204.16 अंक बढ़कर 66,174.20 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 95 अंक बढ़त के साथ 19,889.70 पर बंद हुआ। बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक, एनटीपीसी, एयरटेल और टाइटन रहे। गिरने वालों में आईटीसी, सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंंक और पावरग्रिड रहे। बीएसई के 3,972 शेयरों में कारोबार। 1,982 बढ़त में और 1,811 गिरावट में। एनएसई के 50 में से 39 शेयर बढ़त में और 11 गिरावट में रहे। इसके प्रमुख इंडेक्स तेजी में रहे। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को रिकॉर्ड 331 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस साल 15 सितंबर को बीएसई सेंसेक्स 67,927 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। इस साल में सेंसेक्स 5,333 अंक (8.76%) बढ़ा है। पूंजीकरण 48.67 लाख करोड़ बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed