फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Electricity to invest Rs 2000 crore to build 2 transmission lines in Mumbai city

Adani: अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई शहर में 2000 करोड़ रुपये का करेगी निवेश, बनाएगी दो नई ट्रांसमिशन लाइन

Sun, 20 Aug 2023 06:43 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Aug 2023 06:43 PM IST
सार

इन दो नई ट्रांसमिशन लाइनों में मेगालोपोलिस के उत्तरपूर्वी उपनगर में 84 सीकेएम खारघर (नवी मुंबई में) विखरोली लाइन और ठाणे-आरे कॉलोनी लाइन शामिल हैं। विखरोली लाइन 2025 तक तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन
Adani Electricity to invest Rs 2000 crore to build 2 transmission lines in Mumbai city
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई में अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए शहर में दो नई ट्रांसमिशन लाइन बनाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह 2027 तक शहर के लिए जरूरी बिजली का 60 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त करके उसे अधिक हरित बनाने की दिशा में एक कदम है।

इन दो नई ट्रांसमिशन लाइनों में मेगालोपोलिस (Megalopolis ) के उत्तरपूर्वी उपनगर में 84 सीकेएम खारघर (नवी मुंबई में) विखरोली लाइन और ठाणे-आरे कॉलोनी लाइन शामिल हैं। विखरोली लाइन 2025 तक तैयार हो जाएगी। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमें उम्मीद है कि इस साल अक्टूबर से इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। ठाणे लाइन पर काम पहली लाइन के बाद शुरू होगा और 2027 में यह चालू हो जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी अपनी मूल कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन की परियोजनाओं के जरिए अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं से 1,700 करोड़ रुपये का कर्ज हासिल करने में पिछले सप्ताह सफल रही थी। उन्होंने कहा, हम इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे, जिसमें से 1,700 करोड़ रुपये वित्त पोषित ऋण होंगे। उन्होंने आगे बताया कि परियोजना में 400-केवी सबस्टेशन स्थापित करना भी शामिल है, जो ट्रांसमिशन क्षमता को 1,500 मेगावाट तक बढ़ा देगा, क्योंकि कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 तक मेगालोपोलिस की अधिकतम मांग 5,000 मेगावाट के आंकड़े को पार कर जाएगी, जो अभी लगभग 4,000 मेगावाट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने शहर में हरित ऊर्जा की आपूर्ति में सुधार करने की दिशा में तेजी से प्रगति की है, यह 34 लाख से अधिक ग्राहकों या शहर के कुल उपभोक्ताओं के छह प्रतिशत को सेवा प्रदान कर रही है। पिछले तीन वर्षों में सौर और पवन ऊर्जा की आपूर्ति को 10 गुना बढ़ाकर अब 30 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि तीन साल पहले केवल तीन प्रतिशत थी।


ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में शहर की पहली 400 केवी सबस्टेशन केंद्र विकसित करना शामिल है। खारघर-विखरोली परियोजना में 34 किलोमीटर की 400 केवी और 220 केवी ट्रांसमिशन लाइनें शामिल हैं, जिसमें विखरोली में 400 केवी सबस्टेशन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ट्रांसमिशन कॉरिडोर की मौजूदा क्षमता शहर में और बिजली ले जाने के लिए पर्याप्त नहीं है। यह परियोजना मुंबई में 1000 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली लाने में सक्षम होगी और इस प्रकार शहर की भविष्य की मांग को पूरा करने में मदद करेगी। अदाणी को इस प्रोजेक्ट के लिए दिसंबर 2019 में लाइसेंस मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed