फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani Company has conveyed its withdraw from further engagement in RE and transmission projects in Sri Lanka

Adani Green: अदाणी ग्रीन ने श्रीलंका में ऊर्जा परियोजनाओं से सम्मानपूर्वक हटने का किया एलान, कही यह बात

Thu, 13 Feb 2025 01:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 13 Feb 2025 01:42 PM IST
सार

Adani Green Sri Lanka Project: अदाणी ग्रीन एनर्जी ने श्रीलंका में नवीकरणीय पवन ऊर्जा परियोजना और दो ट्रांसमिशन परियोजनाओं में आगे की भागीदारी से सम्मानपूर्वक हटने के अपने बोर्ड के निर्णय की जानकारी दी है। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
Adani Company has conveyed its withdraw from further engagement in RE and transmission projects in Sri Lanka
गौतम अदाणी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अदाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई अदाणी ग्रीन एनर्जी ने श्रीलंका में प्रस्तावित दो पवन ऊर्जा परियोजनाओं से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। श्रीलंका की नई सरकार के बिजली दरों पर नए सिरे से बातचीत करने के फैसले के बाद कंपनी ने परियोजनाओं से हटने की घोषणा की।

विज्ञापन


अदाणी ग्रीन एनर्जी ने श्रीलंका में नवीकरणीय पवन ऊर्जा परियोजना और दो ट्रांसमिशन परियोजनाओं में आगे की भागीदारी से सम्मानपूर्वक हटने के अपने बोर्ड के निर्णय की जानकारी दी है। अदाणी समूह के प्रवक्ता ने कहा है कि हालांकि, हम श्रीलंका के प्रति प्रतिबद्ध हैं और यदि श्रीलंका सरकार चाहे तो भविष्य में सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने एक बयान में कहा, ''श्रीलंका में नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) पवन ऊर्जा परियोजना और दो पारेषण परियोजनाओं में आगे की भागीदारी से सम्मानपूर्वक हटने के अपने निदेशक मंडल के फैसले से अवगत करा दिया गया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी को दो परियोजनाओं में पवन ऊर्जा से बिजली बनाने और इसे उपयोगकर्ताओं तक ले जाने के लिए पारेषण लाइन बिछाने पर कुल एक अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करना था। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसनायके की अगुवाई वाली नयी सरकार ने इस परियोजना की समीक्षा के आदेश दिए थे। दरअसल नयी सरकार बिजली की लागत कम करना चाहती थी।

एजीईएल ने कहा, ''हालांकि, हम श्रीलंका के लिए प्रतिबद्ध हैं और अगर श्रीलंका की सरकार चाहे तो भविष्य में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।'' हालांकि, अदाणी समूह कोलंबो में श्रीलंका के सबसे बड़े बंदरगाह पर 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की टर्मिनल परियोजना में निवेश करना जारी रखे हुए है। एईजीएल को मूल रूप से 74 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ श्रीलंका के मन्नार और पूनरी क्षेत्रों में कुल 484 मेगावाट क्षमता के दो पवन फार्म विकसित करने थे।


Image

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed