फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani and Ambani clash to get ownership of this big retail chain of the country, know details

Big Bazaar: देश की इस बड़ी रिटेल चेन का मालिकाना हक पाने के लिए भिड़े अदाणी और अंबानी, जानें डिटेल्स

Fri, 11 Nov 2022 05:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 11 Nov 2022 05:39 PM IST
सार

Big Bazaar: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल मून रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और फ्लेमिंगो ग्रुप का एक ज्वाइंट वेंचर  रिलायंस रिटेल वेंचर्स समेत 13 अन्य फर्मों के साथ फ्यूचर रिटेल के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) दाखिल किए हैं।

विज्ञापन
Adani and Ambani clash to get ownership of this big retail chain of the country, know details
Big Bazar

विस्तार

एशिया के सबसे धनवान व्यक्ति गौतम अदाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी एक नई होड़ में शामिल हैं। भारत के दोनों दिग्गज उद्योगपति कर्ज में डूबे फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए मैदान में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल मून रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और फ्लेमिंगो ग्रुप का एक ज्वाइंट वेंचर  रिलायंस रिटेल वेंचर्स समेत 13 अन्य फर्मों के साथ फ्यूचर रिटेल के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) दाखिल किए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि फ्यूचर ग्रुप की फ्लैगशिप रिटेल यूनिट फ्यूचर रिटेल के लिए ईओआई जमा करने की समय सीमा इस महीने की शुरुआत में खत्म हो गई। बता दें कि फ्चूयर ग्रुप कभी देश का दूसरे सबसे बड़ा रिटेलर फर्म था। बिग बाजार के नाम से इसके स्टोर देशभर में फैले हुए थे। फिलहाल कंपनी पर अलग-अलग ऋणदाताओं के 21 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं। कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत कंपनी को 33 वित्तीय लेनदारों का बकाया चुकाना है।

विज्ञापन


तमिलनाडु में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करेगी आरआईएल

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को तमिलनाडु में तिरुवल्लूर जिले के माप्पेडु में पहला मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (एमएमएलपी) विकसित करने का ठेका मिला है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। माप्पेडु में एमएमएलपी चेन्नई को 184.27 एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2022 को इसका शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed