फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Adani: After Gautam Adani, in whose hands will be the reins of Adani Group? Know here the succession plan

Adani: गौतम अदाणी के बाद किसके हाथों में होगी अदाणी समूह की बागडोर? क्या है उत्तराधिकार का प्लान?

Mon, 05 Aug 2024 02:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 05 Aug 2024 02:28 PM IST
सार

Adani: गौतम अदाणी के बाद किनके हाथों में होगी अदाणी समूह की बागडोर? क्या है उत्तराधिकार का प्लान यहां जानिए

विज्ञापन
Adani: After Gautam Adani, in whose hands will be the reins of Adani Group? Know here the succession plan
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI

विस्तार

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने हाल ही में अपने 213 अरब डॉलर के कारोबारी साम्राज्य के लिए उत्तराधिकार की रणनीति साझा की है। एक साक्षात्कार में अदाणी ने बताया कि वे 70 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला अगली पीढ़ी को नेतृत्व की बागडोर सावधानीपूर्वक सौंपने के लिए मंच तैयार करेगा।

विज्ञापन


भारतीय अरबपति गौतम अदाणी ने ब्लूमबर्ग से बातचीत के दौरान दीर्घकालिक व्यापार स्थिरता के लिए उत्तराधिकार योजना के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी उत्तराधिकार योजना एक दशक पहले ही अमल में आ गई थी। उन्होंने साक्षात्कार में खुलासा किया कि अदाणी समूह का भविष्य उनके बेटों, करण और जीत अदाणी और उनके चचेरे भाई, प्रणव और सागर अदाणी के हाथों में होगा। परिवार की ट्रस्ट में एक समान हिस्सेदारी रखी जाएगी। अदाणी ने कहा, "उत्तराधिकार की मेरी योजना लगभग एक दशक पहले शुरू हुई थी और मैंने धीरे-धीरे हमारी अगली पीढ़ी प्रणव, करण, सागर और अब जीत को शामिल किया।"
विज्ञापन


अदाणी के बेटे और उनके चचेरे भाई पहले से ही कंपनी के भीतर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में सक्रिय रूप से शामिल हैं। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी लॉजिस्टिक्स और पोर्ट ऑपरेशंस की देखरेख करते हैं। जीत अदाणी जो गौतम अदाणी के छोटे बेटे हैं, समूह के डिजिटल उपक्रमों और भारत के सबसे बड़े निजी हवाई अड्डा नेटवर्क का प्रबंधन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रणव अदाणी समूह के कृषि और तेल क्षेत्रों से जुड़े कारोबार का नेतृत्व करते हैं, जबकि सागर अडानी ऊर्जा व्यवसाय और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अदाणी ने अपने उत्तराधिकारियों के बारे में कहा कि विकास के लिए उनके उत्साह और एक साथ काम करने की उनकी तत्परता के कारण मेरा उनपर विश्वास पूरा विश्वास है।


उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि उन सभी में आगे बढ़ने की भूख है, जो दूसरी पीढ़ी में आम नहीं है। उन्होंने अदाणी विरासत की निरंतरता और सफलता सुनिश्चित करने के लिए उनके सहयोगी प्रयास के महत्व पर जोर दिया। अदाणी ने समूह के अहमदाबाद मुख्यालय में ब्लूमबर्ग से कहा, "व्यावसायिक स्थिरता के लिए उत्तराधिकार बहुत महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "मैंने दूसरी पीढ़ी के लिए विकल्प छोड़ दिया है क्योंकि बागडोर स्थानांतरण जैविक, क्रमिक और बहुत व्यवस्थित होनी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed