फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ac demand soars to a new high this summer season, some places saw out of stock position

भीषण गर्मी में बढ़ गई एसी की बिक्री, मांग ज्यादा होने से कम पड़ रहा स्टॉक

Sat, 15 Jun 2019 03:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 15 Jun 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
ac demand soars to a new high this summer season, some places saw out of stock position
ac

देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में ठंडक पाने के लिए लोग कूलर की अपेक्षा एसी खरीदने को ज्यादा तरजीह दे रहे है। इससे इस साल गर्मी के सीजन में मार्च से लेकर के अभी तक इसकी रिकॉर्ड बिक्री देखने को मिली है। वहीं कुछ जगह पर एसी की डिमांड ज्यादा होने से उत्पाद की किल्लत हो गई। 

विज्ञापन

इन राज्यों में बढ़ी मांग

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार जिन राज्यों में एसी की मांग में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है उनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, अधिकांश पूर्वी भारत और महाराष्ट्र शामिल हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों जैसे कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भी लोग एसी खरीद रहे हैं। 

विज्ञापन

एक दशक में सबसे ज्यादा उछाल

अखबार के मुताबिक, एसी बनाने वाली कंपनियों की मानें तो पिछले एक दशक में इस साल सबसे ज्यादा बिक्री देखने को मिल रही है। मार्च के 15 दिन तक इसकी बिक्री काफी कम थी, लेकिन उसके बाद जो बिक्री का दौर शुरू हुआ वो अभी भी जारी है। कई इलाकों में एलजी, वोल्टास, पैनासॉनिक, लॉयड जैसी प्रमुख कंपनियों का स्टॉक भी खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिक रहे हैं इंवर्टर एसी

फिलहाल देश में आम फाइव स्टार एसी के मुकाबले इंवर्टर एसी की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। विंडो के मुकाबले स्पिलिट एसी की मांग में काफी इजाफा हुआ है। लोग एसी खरीदने के बाद उसका उसी दिन इंस्टॉलेशन भी चाहते हैं, जिसके चलते कंपनियां भी अपने टेक्निशियन को इसी काम में लगाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed