फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   'Abundance' of stability, transparency make US an attractive investment destination, says Birla

India-US: 'अमेरिका व भारत विश्व की दो सबसे गतिशील अर्थव्यवस्थाएं', टैरिफ वॉर के बीच बोले बिड़ला समूह के मुखिया

Tue, 03 Jun 2025 01:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 03 Jun 2025 01:05 PM IST
सार

India-US: अमेरिका प्रचूर मात्रा में स्थिरता और पारदर्शिता की प्रदान करता है। यही कारण है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था आदित्य बिड़ला समूह के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य है। यह बात कही है समूह के मुखिया कुमार मंगलम बिड्ला ने। उन्होंने आगे क्या कहा आइए जानते हैं, विस्तार से।

विज्ञापन
'Abundance' of stability, transparency make US an attractive investment destination, says Birla
Kumar Mangalam Birla - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका प्रचूर मात्रा में स्थिरता और पारदर्शिता प्रदान करता है। यही कारण है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था आदित्य बिड़ला समूह के लिए एक आकर्षक निवेश गंतव्य है। अमेरिका और भारत विश्व की दो सबसे गतिशील अर्थव्यवस्थाएं हैं और हमारे लिए "स्थायी दांव" हैं।  यह बात कही है समूह के मुखिया कुमार मंगलम बिड़ला ने। बिड़ला ने कहा है कि उनकी अध्यक्षता वाले समूह ने पिछले 17 वर्षों में अमेरिका में 15 अरब डॉलर का निवेश किया है। ऐसे में बिड़ला समूह अमेरिका में सबसे बड़ा भारतीय निवेशक बन गया है।

विज्ञापन

हमारे जैसे लोग उद्योग जगत में स्थिरता और पारदर्शिता चाहते हैं: कुमारमंगलम

65 अरब अमेरिकी डॉलर वाले समूह के चेयरमैन ने कहा, "मुझे लगता है कि उद्योग में हमारे जैसे लोग स्थिरता चाहते हैं। और हम पारदर्शिता चाहते हैं। और मुझे लगता है कि ये ऐसे कारक हैं जो हमें अमेरिका में प्रचुर मात्रा में मिलते हैं, जो इसे हमारे लिए निवेश के लिए एक बहुत ही आकर्षक गंतव्य बनाता है।" बिड़ला ने यह टिप्पणी सोमवार को वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक समारोह में की। वहां उन्हें अमेरिका-भारत सामरिक भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) की ओर से वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


यह टिप्पणी अमेरिकी नीतियों में बड़े बदलावों के बीच आई है, विशेष रूप से व्यापार के मोर्चे पर, डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद जो रहो रहा है उसे देखते हुए। ट्रंप ने वैश्विक व्यापार को हिलाकर रख दिया है और वैश्विक स्तर पर अनेक चिंताएं पैदा कर दी हैं। बिड़ला ने कहा कि वैश्वीकरण से साझा समृद्धि को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके समूह की प्रतिबद्धताएं पूंजी निवेश से आगे बढ़कर लोगों, समुदायों और दीर्घकालिक प्रभाव में निवेश पर ध्यान केंद्रित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिड़ला समूह अमेरिका में 5400 से अधिक लोगों को देता है रोजगार

उन्होंने कहा कि समूह अमेरिका में 5,400 से अधिक लोगों को रोजगार देता है, जिनमें से मुख्य रूप से एल्युमीनियम निर्माता नोवेलिस में कार्यरत हैं, जो 18 अरब अमेरिकी डॉलर के राजस्व में योगदान देता है।बिड़ला ने कहा कि समूह का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश अलबामा के बे मिनेट में 3,000 एकड़ में फैली 4.1 अरब अमेरिकी डॉलर की एकीकृत एल्युमीनियम रोलिंग मिल है। उन्होंने अमेरिका को अवसरों की भूमि बताया। बिरला ने कहा, "हमने अमेरिका को इसलिए चुना क्योंकि हम इस राष्ट्र की शक्ति, स्थिरता और संभावनाओं में विश्वास करते हैं।"

अमेरिका में मौजूद संयंत्र में 1000 स्थायी रोजगार का करेंगे सृजन

बिड़ला ने कहा कि वर्तमान में 1,000 से अधिक ठेकेदार इस परियोजना पर काम कर रहे हैं और वर्ष के अंत तक यह संख्या दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र से 1,000 स्थायी नौकरियां पैदा होंगी। बिड़ला ने कहा कि अमेरिका और भारत विश्व की दो सबसे गतिशील अर्थव्यवस्थाएं हैं और आदित्य बिड़ला समूह के लिए "स्थायी दांव" हैं। बिड़ला ने कहा कि भारत तेजी से अनौपचारिक से औपचारिक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस बदलाव से समूह को पेंट्स कारोबार में निवेश करने में मदद मिली है, जहां उसने छह संयंत्र स्थापित किए हैं।



उन्होंने भारत सरकार की आर्थिक नीतियों की भी सराहना की और कहा कि प्रशासन "खुला" है। एक बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले अन्य पुरस्कार विजेताओं में आईबीएम के चेयरमैन, सीईओ और अध्यक्ष अरविंद कृष्णा और हिताची के कार्यकारी अध्यक्ष तोशियाकी हिगाशिहारा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed