फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   About 10 million people at risk of slipping into poverty in Pakistan: World Bank

Pakistan: 'पड़ोसी की हालत ठीक नहीं', विश्व बैंक ने कहा- एक करोड़ पाकिस्तानी गरीबी के भंवर में फंस सकते हैं

Wed, 03 Apr 2024 04:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Apr 2024 04:36 PM IST
सार

Pakistan Poverty: विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक विकास दर 1.8 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है, जबकि गरीबी दर लगभग 40 प्रतिशत पर बनी रहेगी। लगभग 9.8 करोड़ पाकिस्तानी पहले से ही गरीबी से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
About 10 million people at risk of slipping into poverty in Pakistan: World Bank
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व बैंक ने अपनी द्विवार्षिक रिपोर्ट में पाकिस्तान की एक गंभीर आर्थिक तस्वीर पेश की है और आगाह किया है कि नकदी की कमी से जूझ रहे इस देश में एक करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी के भंवर में फंस सकते हैं। वाशिंगटन स्थित ऋणदाता ने यह आशंका 1.8 प्रतिशत की सुस्त आर्थिक विकास दर और बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण जाहिर की है, जो चालू वित्त वर्ष में 26 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


विश्व बैंक की द्विवार्षिक पाकिस्तान डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट ने संकेत दिया कि देश लगभग सभी प्रमुख व्यापक आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने में चूक सकता है। अंतरराष्ट्रीय ऋणदाता ने कहा कि देश को अपने प्राथमिक बजट लक्ष्य से कम होने का अनुमान है, लगातार तीन वर्षों तक घाटे में रहना, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की शर्तों के विपरीत है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के प्रमुख लेखक सैयद मुर्तजा मुजफ्फरी ने कहा कि पाकिस्तान में मामूली आर्थिक सुधार के बावजूद, गरीबी उन्मूलन के प्रयास अपर्याप्त साबित हुए हैं। विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक विकास दर 1.8 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है, जबकि गरीबी दर लगभग 40 प्रतिशत पर बनी रहेगी। लगभग 9.8 करोड़ पाकिस्तानी पहले से ही गरीबी से जूझ रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में गरीबी रेखा से ठीक ऊपर रहने वालों के बारे में कहा गया है कि इन में से करीब एक करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed