फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today july 21 2022

Sone Chandi Ka Bhav: 16 महीने बाद दस ग्राम सोने के भाव 50 हजार रुपये से नीचे, चांदी भी लुढ़की

Thu, 21 Jul 2022 05:47 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 21 Jul 2022 05:47 PM IST
सार

सोने की कीमतों में गिरावट वैश्विक बाजार में हाल के दिनों में सोने के भाव लगातार टूटने के कारण दर्ज की गई है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 50,308 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर ट्रेड कर रहा था। गुरुवार को यह लुढ़ककर तकरीबन 16 महीने बाद 50 हजार रुपये से नीचे आ गया है।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today july 21 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16 महीने के बाद देश में दस ग्राम सोने का भाव 50 हजार रुपये से नीचे आ गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दस ग्राम सोने का भाव 478 रुपये लुढ़ककर 49830 रुपये पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


सोने की कीमतों में यह गिरावट वैश्विक बाजार में हाल के दिनों में सोने का भाव लगातार टूटने के कारण दर्ज की गई है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 50,308 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर ट्रेड कर रहा था।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले साल 2021 के शुरुआती महीनों में प्रति दस ग्राम सोने के भाव पचास हजार रुपये से कम थे। सोने की कीमतों में कमी आने की यह खबर आने वाले शादी के सीजन के लिए खरीदारी करने वालों के लिए एक खुशखबरी की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में चांदी 1265 रुपये टूटकर 54351 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही है। 

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमी आई है। ग्लोबल मार्केट में सोना 1689 डॉलर प्रति औंस की दर से बिक रहा है। वहीं, वैश्विक बाजार में चांदी 18.42 रुपये प्रति औंस की दर से बिक रही है।


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार डॉलर के लगातार मजबूत होने और शेयर बाजार में मजबूती के कारण सोने में बिकवाली देखने को मिल रही है। तपन पटेल का मानना है कि इसी कारण सोने के भाव नीचे गिर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed