{"_id":"685fb42dd81ee51e10069606","slug":"aaib-chief-gvg-yugandhar-gets-crpf-s-x-category-security-cover-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAIB: एएआईबी प्रमुख GVG युगांधर को सीआरपीएफ की एक्स श्रेणी सुरक्षा, एअर इंडिया हादसे की जांच कर रही है संस्था","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
AAIB: एएआईबी प्रमुख GVG युगांधर को सीआरपीएफ की एक्स श्रेणी सुरक्षा, एअर इंडिया हादसे की जांच कर रही है संस्था
Sat, 28 Jun 2025 02:52 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:52 PM IST
सार
AAIB: विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) प्रमुख जीवीजी युगांधर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एक्स श्रेणी सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
एअर इंडिया विमान हादसे की तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) प्रमुख जीवीजी युगांधर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एक्स श्रेणी सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, एएआईबी के महानिदेशक जीवीजी युगांधर को एक्स श्रेणी की सुरक्षा 16 जून से प्रभावी कर दी गई।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब एएआईबी एयर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच का नेतृत्व कर रहा है जिसमें 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान चली गई थी।
12 जून को, लंदन जाने वाला एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद गुजरात के अहमदाबाद में बीजे मेडिकल कॉलेज के एक छात्रावास परिसर
में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस त्रासदी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 242 में से 241 लोगों की जान चली गई
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया है। 25 जून, 2025 को मेमोरी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया और इसका डेटा AAIB लैब में डाउनलोड किया गया।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन