फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   aai to auction 25 airports to private companies

25 और हवाई अड्डों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, पांच पहले से अडानी समूह के पास

Fri, 26 Jul 2019 07:53 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 26 Jul 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
aai to auction 25 airports to private companies

देश में जल्द ही 25 अन्य हवाई अड्डों का परिचालन निजी हाथों में सौंप दिया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने इसकी तैयारियों को शुरू कर दिया है। पिछले साल देश के छह में से पांच हवाई अड्डों के परिचालन की जिम्मेदारी अडानी समूह को दी गई थी। 

विज्ञापन

विदेशी कंपनियों को भी मौका

अथॉरिटी के चेयरमैन गुरुप्रसाद महापात्रा ने कहा कि अगले चरण में यह कार्य पूरा हो जाएगा। सरकार अबकी बार विदेशी कंपनियों को भी ऐसा करने के लिए मौका देगी। अभी सरकार ने छह में से तीन हवाई अड्डों को निजी हाथों में सौंपने के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए सलाहकारों की नियुक्ति कर दी गई है। 

विज्ञापन

 

 

 

टाटा ने खरीदी हिस्सेदारी

टाटा समूह अब हवाई अड्डे के संचालन बिजनेस में उतर गया है। अब समूह ने दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी जीएमआर में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके लिए उसने दो अन्य कंपनियों के साथ मिलकर आठ हजार करोड़ का निवेश किया है। 

इन कंपनियों के साथ किया निवेश

टाटा समूह ने सिंगापुर की जीआईसी और एसएसजी कैपिटल मैनेजमेंट के साथ मिलकर यह निवेश किया है। इस निवेश के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर टाटा समूह की 20 फीसदी, जीआईसी की 15 फीसदी और एसएसजी कैपिटल की 10 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। तीनों कंपनियां अब 45 फीसदी हिस्सा अपने पास रखेंगी। 

18 हजार करोड़ का हो जाएगा जीएमआर

जीएमआर इस निवेश के बाद 18 हजार करोड़ रुपये की कंपनी हो जाएगी। इस डील के साथ ही टाटा समूह अब हवाई अड्डा संचालन के बिजनेस में भी उतर गया है। 

अडानी के पास यह हवाई अड्डे

अडानी समूह को अगले 50 सालों के लिए देश के पांच प्रमुख हवाई अड्डों की देखरेख का जिम्मा दे दिया है। अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, लखनऊ, मंगलूरू और जयपुर हवाई अड्डों के परिचालन के लिए अडानी समूह ने सबसे ऊंची बोली लगायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed