Innovation: 70 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने भविष्य की नीतियों पर मंथन किया, 1600+ कंपनियां भी हुईं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में व्यापार मेले को लेकर अपनी खास पहचान रखने वाली इकाई- सप्लाईसाइड ग्लोबल के मंच पर 70 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने भविष्य की नीतियों पर मंथन किया। इस आयोजन में पूरी दुनिया में कारोबार करने वाली 1600 से अधिक कंपनियों ने भी भाग लिया। लगभग तीन दशक से खाद्य और पेय पदार्थों से जुड़े पेशेवरों के साथ काम कर रही सप्लाईसाइड ग्लोबल के मुताबिक इस वर्ष के आयोजन के दौरान भविष्य को मद्देनजर रखते हुए अधिक नवाचारपूर्ण प्रयोगों पर केंद्रित विषयों पर मंथन किया गया। बता दें कि फूड सप्लीमेंट और बेवरेज से जुड़े इनोवेशन यानी नवाचार के लिए इसे विश्व का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन माना जाता है।
1600 से अधिक कंपनियों की भागीदारी
विगत 30 अक्तूबर तक चले मंथन के दौरान फ्लैगशिप स्पॉन्सर KSM-66 अश्वगंधा का भी सहयोग रहा। इस वैश्विक मंच पर 70 से अधिक देशों के उद्योग विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और बिजनेस लीडर्स पहुंचे। सभी दिग्गजों ने एक सप्ताह तक सहभागिता, नवाचार और उभरती तकनीकों से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से बात की। आयोजकों ने बताया कि इस बार का आयोजन बीते तीन दशकों में सबसे बड़ा रहा। इसमें 1600 से अधिक कंपनियों ने अत्याधुनिक सामग्री, उन्नत पैकेजिंग, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग, लैब से जुड़ी सेवाओं और नई तकनीकों का प्रदर्शन किया।
पहली बार इस मंच पर लेवल-2 एग्जिबिशन स्पेस भी दिखा। इसकी मदद से नेटवर्किंग को और विस्तृत बनाने की पहल की गई। इस श्रेणी में नेटवर्किंग पब, बार्क पार्क और नए सप्लीमेंट सॉल्यूशंस जैसी चीजों को शामिल किया गया।
उद्योग जगत के दिग्गज ब्रांड्स की मौजूदगी
सप्लाईसाइड ग्लोबल के इस आयोजन में उद्योग जगत के ऐसे दिग्गज भी शरीक हुए जिनके पास लंबा व्यावसायिक और पेशेवर अनुभव है। पेप्सिको, वॉलमार्ट, कोका-कोला, पीएंडजी, यूनिलीवर, लोरियल और नेचर’स वे जैसी दिग्गज कंपनियों के पेशेवरों ने उत्पाद विकास, प्रोडक्ट सोर्सिंग, मार्केटिंग के तमाम विषयों पर बात कर भावी नीतियों पर मंथन किया। इन कंपनियों की रेगुलेटरी टीमों ने नई सामग्री लॉन्च करने, बाजार में सक्रिय ग्राहकों उभरते रुझानों और बाजार में भविष्य में मिलने वाले अवसरों पर गहन चर्चा की। इसके अलावा विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर भी विस्तार से मंथन किया।
130 से अधिक घंटों तक चली चर्चा
2025 के आयोजन में सप्लाईसाइड ग्लोबल ने शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम पर भी जोर दिया। इसमें औद्योगिक जगत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, प्राकृतिक समाधान, वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन को लेकर विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। सस्टेनेबल पैकेजिंग सॉल्यूशंस के अलावा पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग और सामग्री से जुड़े नवाचार पर चर्चा को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी।
औद्योगिक दिग्गजों ने की सराहना
सप्लाईसाइड ग्लोबल 2025 में भाग लेने वाली दिग्गज कंपनी- इनफोर्मा मार्केट्स की शीर्ष अधिकारी डेनिका कुलिंस ने इस आयोजन को नवाचार और बाजार में मौजूद अवसरों का संगम बताया। उन्होंने कहा कि लगातार बदले उपभोक्ताओं के रवैये और बिजनेस से जुड़े नियमों के बीच इनसाइट्स और साझेदारियों की तलाश करती हैं। इससे उन्हें प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद मिलती है। HP इंग्रीडिएंट्स के नेशनल सेल्स डायरेक्टर नाथन रॉडिच ने भी इस कार्यक्रम की ऊर्जा और नेटवर्किंग को 'अद्भुत' बताया।
2026 का आयोजन: अमेरिका में तीन दिन का एक्सपो
सप्लाईसाइड ग्लोबल 2026 का आयोजन अमेरिका के लास वेगास में होगा। आयोजकों के मुताबिक अगले वर्ष 26 से 30 अक्तूबर के बीच लास वेगास के मांडले बे कन्वेंशन सेंटर में होने वाला ये आयोजन एक हफ्ते से अधिक समय का होगा। आयोजकों के मुताबिक बढ़ती मांग को देखते हुए एक्सपो हॉल की बुकिंग तीन अतिरिक्त दिनों के लिए कराई गई है। 2026 संस्करण में नेटवर्किंग और बिजनेस डेवलपमेंट के और अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।