फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   68 percent women manage their own finances or have equal say in families financial decisions

68 फीसदी महिलाएं खुद करती हैं अपने पैसे का प्रबंध: सर्वेक्षण

Sun, 08 Mar 2020 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 08 Mar 2020 03:44 PM IST
सार

आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है। भारतीय महिलाओं की वित्तीय निर्णय लेने में हिस्सेदारी बढ़ रही है।

विज्ञापन
68 percent women manage their own finances or have equal say in families financial decisions

विस्तार

एक सर्वेक्षण के अनुसार 68 फीसदी महिलाएं या तो अपने पैस का प्रबंधन खुद कर रही हैं या अपने परिवारों के वित्तीय निर्णय में बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। ऑनलाइन वित्त सेवाएं उपलब्ध कराने वाली स्क्रिपबॉक्स के सर्वेक्षण के अनुसार, केवल 10 फीसदी महिलाएं ही वित्तीय निर्णय लेने की जिम्मेदारी अपने परिवार के किसी पुरुष सदस्य को सौंप देती हैं।

विज्ञापन


सर्वेक्षण में शामिल अधिकतर महिलाएं मासिक बचत के नियम को मानती हैं। केवल 30 फीसदी महिलाओं ने ही म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय विकल्पों में निवेश करने की बात कही।
विज्ञापन


600 से अधिक महिलाओं के बीच हुआ सर्वेक्षण
स्क्रिपबॉक्स ने देशभर में 600 से अधिक महिलाओं के बीच फरवरी 2020 में यह सर्वेक्षण किया। इसमें शामिल होने वाली महिलाओं में 70 फीसदी 30 वर्ष से कम आयु की, 24 फीसदी 30 वर्ष से अधिक आयु और बाकी 50 वर्ष की आयु से अधिक की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 फीसदी महिलाएं करती हैं मासिक बचत में भरोसा 
सर्वेक्षण के अनुसार, '68 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि वह अपने वित्तीय फैसले खुद लेती है या अपने परिवार के वित्तीय निर्णयों में बराबर की हिस्सेदारी रखती हैं। 47 फीसदी महिलाएं खुद को वित्तीय साक्षर बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों पर भरोसा करती हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से निजी वित्त प्रबंधन का परामर्श लेती हैं और करीब 80 फीसदी महिलाएं मासिक बचत में भरोसा करती हैं। जबकि 20 फीसदी से अधिक महिलाएं अपनी मासिक आय का करीब आधा तक बचा लेती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed