फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   65 companies can raise Rs 75,000 crore from IPO by December; Investor confidence increased again with the form

IPO: आईपीओ से दिसंबर तक 75,000 करोड़ जुटा सकती हैं 65 कंपनियां; फिर मोदी सरकार बनने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

Tue, 18 Jun 2024 06:17 AM IST
अजीत सिंह Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jun 2024 06:17 AM IST
सार

ह्यूंडई मोटर समेत कई बड़ी कंपनियां इस साल बाजार में उतरने की तैयारी में हैं। मोदी सरकार के फिर से बनने पर निवेशकों में भरोसा बढ़ गया है। इस साल दिसंबर तक 65 कंपनियां 75 हजार करोड़ रुपये जुटा सकती हैं। जिनमें सिर्फ 5 कंपनियों के ही 40-45 हजार करोड़ रुपये तक जुटा लेने की संभावना है।

विज्ञापन
65 companies can raise Rs 75,000 crore from IPO by December; Investor confidence increased again with the form
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार की तेजी के बीच इस साल दिसंबर तक 65 कंपनियां आईपीओ से 75,000 करोड़ रुपये तक जुटा सकती हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, कई बड़ी कंपनियां इस साल बाजार में उतरने की तैयारी में हैं। सिर्फ पांच कंपनियां ही 40-45 हजार करोड़ रुपये तक जुटा सकती हैं।

विज्ञापन

बाजार के जानकारों के मुताबिक, अगले कुछ महीनों में 30 कंपनियां प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 50,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं। इसमें से 24 कंपनियां 30,000 करोड़ रुपये के लिए बाजार में उतर सकती हैं। इस साल में जनवरी से अब तक 31 कंपनियों ने 28,523 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिये जुटाए हैं।
विज्ञापन

विश्लेषकों का कहना है कि चुनाव के बाद मोदी सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के साथ घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों का मजबूत विश्वास दिख रहा है। इससे आने वाले महीनों में आईपीओ की लहर और तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्स्ट क्राई ने दोबारा जमा कराया मसौदा
फर्स्ट क्राई 1,816 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी के पास दोबारा मसौदा जमा कराया है। वारी एनर्जी के साथ वन मोबिक्विक 700 करोड़ के लिए मसौदा जमा करा चुकी है। अलाइड ब्लेंडर्स को 1,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पिछले माह व फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक को 625 करोड़ जुटाने की मंजूरी मिली है। डिपॉजिटरी कंपनी एनएसडीएल सेबी के पास मसौदा जमा करा चुकी है।

इन कंपनियों के आने हैं इश्यू
फर्स्ट क्राई, फिनकेयर स्मॉल बैंक, एनएसडीएल, अफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, वारी एनर्जी, आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस समेत कई कंपनियों के आईपीओ कुछ महीनों में आने वाले हैं। मर्चेंट बैंकरों के अनुसार, स्टेनली लाइफ स्टाइल, वन मोबिक्विक, एमक्योर फार्मा, अलाइड ब्लेंडर्स, शिवा फार्माकेम और बंसल वायर इंडस्ट्रीज भी रकम जुटाने की तैयारी में हैं।


रेखा झुनझुनवाला समर्थित बाजार स्टाइल रिटेल और हल्दीराम भी इश्यू ला सकती हैं।

अब तक के बड़े IPO

 
कंपनी  आकार   साल

एलआईसी    

21,000 करोड़     2022

पेटीएम  

18,000 करोड़   

2021

कोल इंडिया 

15,000 करोड़   2010

जीआईसी   

11,000 करोड़   2017
रिलायंस पावर     11,563 करोड़ 

2008

 

30-35 कंपनियां मंजूरी के इंतजार में
इस साल जिन 65 कंपनियों के बाजार में उतरने की उम्मीद है, उनमें 25-30 को सेबी की मंजूरी मिल चुकी है। 30-35 कंपनियां अब भी मंजूरी के इंतजार में हैं। मसौदा जमा कराने के 2-4 महीने के बीच में सेबी की मंजूरी मिलती है। मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के दौरान आईपीओ बाजार में  बड़ा उछाल देखने को मिलेगा, जो चुनाव के बाद निरंतरता व निवेशकों के विश्वास को बढ़ावा देने वाली अनुकूल स्थितियों से प्रेरित होगा। आईपीओ की तेजी विभिन्न क्षेत्रों की भागीदारी के साथ मजबूत गतिविधि का संकेत देती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed