{"_id":"62e147c6de8732250641c8ae","slug":"5g-auction-spectrum-auction-will-continue-on-thursday-rs-1-49-lakh-crore-bid-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"5G Auction: स्पेक्ट्रम नीलामी गुरुवार को भी जारी रहेगी, दो दिनों में 1.49 लाख करोड़ रुपये की लगी बोली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
5G Auction: स्पेक्ट्रम नीलामी गुरुवार को भी जारी रहेगी, दो दिनों में 1.49 लाख करोड़ रुपये की लगी बोली
Wed, 27 Jul 2022 07:46 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 27 Jul 2022 07:46 PM IST
सार
5G Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में अब तक कंपनियां 1.49 लाख करोड़ रुपये की बोली लगा चुकी हैं। नौवें दौर की बिडिंग अभी जारी है। स्पेक्ट्रम की नीलामी गुरुवार को भी जारी रहेगी। दूरसंचार मंत्री ने कहा है कि 700MHz के बैंड में कंपनियों ने अच्छी दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
5g smartphone demo
विस्तार
दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश में पहली बार हो रही 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में अब तक कंपनियां 1.49 लाख करोड़ रुपये की बोली लगा चुकी है। नौवें दौर की बिडिंग अभी जारी है। स्पेक्ट्रम की नीलामी गुरुवार को भी जारी रहेगी। दूरसंचार मंत्री ने कहा है कि 700MHz के बैंड में कंपनियों ने अच्छी दिलचस्पी दिखाई। वे बिक चुके हैं।
विज्ञापन
जबकि लो और मिड बैंड्स में भी कंपनी दिलचस्पी ले रहे हैं। आपको बता दें कि 5जी की नीलामी के दौरान रिलायंस जियो, भारतीय एयरटेल, वोडफोन और अदाणी ग्रुप बोली लगा रही है। सरकार ने अब तक 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 1,49,454 करोड़ रुपये की आमदनी कर ली है।
विज्ञापन
उधर, केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री देवु सिंह चौहान ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान ही देश में 5जी मोबाइल सेवा शुरू हो सकती है। जो देश में वर्तमान में चल रही 4जी सेवाओं से दस गुना तक अधिक तेज होगी। दूरसंचार राज्यमंत्री ने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि सरकार ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के पहले दिन 1.45 लाख रुपये की बोली प्राप्त की।
विज्ञापन
मंत्री ने इस दौरान यह भी बताया है कि दूरसंचार विभाग ने 5जी सेवाओं से जुड़े प्रोडक्ट्स के निर्माण के लिए Production Linked Incentive (PLI) स्कीम के दिशा-निर्देशों में बदलाव किया है, ताकि देश में 5जी सेवाओं से जुड़े उत्पादों का निर्माण शुरू हो सके।