फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   52nd meeting of GST Council on Saturday, will there be a big decision on liquor industry and millets

GST Council Meet: जीएसटी परिषद की बैठक 52वीं बैठक शनिवार को, क्या शराब उद्योग और मिलेट्स पर बड़ा फैसला होगा?

Thu, 05 Oct 2023 02:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 05 Oct 2023 02:21 PM IST
सार

GST Council Meet: फिटमेंट कमिटी की ओर से ईवी पर जीएसटी कटौती की मांग नहीं मानी गई है। ईवी उद्योग की ओर से ईवी बैटरी पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
52nd meeting of GST Council on Saturday, will there be a big decision on liquor industry and millets
जीएसटी - फोटो : Istock

विस्तार

जीएसटी परिषद की 52वीं बैठक शनिवार को होगी। ऐसे बात पर चर्चा शुरू हो गई हे कि इस बार की बैठक में जीएसटी परिषद कौन-कौन से बदलाव का फैसला लेगी। सूत्रों के अनुसार इस बार जीएसटी परिषद की बैठक के बाद लिकर कंपनियों को अच्छी खबर मिलेगी। जानकारी के अनुसार इस बार की बैठक में मोलासेस पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया जा सकता है। मोलासेस एक तरह का गुड़ शीरा है यह गन्ने या चुकंदर का रस निकालने के दौरान निकलता है। इसे फर्मेंट करके लिकर या शराब तैयार की जाती है। रम इसी तरीके से बनाया गया लिकर है।

विज्ञापन


इस बार की जीएसटी परिषद की मीटिंग में ईवी बैटरी, बीमा कंपनियों और मिलेट्स पर लगने वाले दरों पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। जीएसटी परिषद की फिटमेंट कमिटी की ओर से मिलेट्स पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने की सिफारिश की गई है। मिलेट्स से बने आटे को खुले में बेचने पर कोई जीएसटी चार्ज नहीं करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


फिटमेंट कमिटी ने ऐसा प्रावधान करने की सिफारिश की है कि अगर आप प्री-पैकेज्ड मिलेट्स बेच रहे हैं तो आपको 18 फीसदी जीएसटी देना होगा, वहीं अगर इन अनाजों का आटा भेज रहे हैं तो इसके लिए 12 फीसदी जीएसटी देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटमेंट कमिटी की ओर से ईवी पर जीएसटी कटौती की मांग नहीं मानी गई है। ईवी उद्योग की ओर से ईवी बैटरी पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग की गई थी। इस पर कमिटी ने तर्क दिया कि ईवी बैटरी का इस्तेमाल सिर्फ बस और गाड़ियों में नहीं होता मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामनों में भी होता है ऐसे में जीएसटी दर घटाने की सिफारिश मानने योग्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed