फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   45 percent population in urban india earn less than 10k per month, says government survey

45 फीसदी भारतीयों को मिलता है 10 हजार रुपये से कम वेतनः सर्वे

Fri, 09 Aug 2019 02:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 09 Aug 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
45 percent population in urban india earn less than 10k per month, says government survey
- फोटो : amarujala

देश के शहरों में नौकरी में लगे 45 फीसदी भारतीयों को 10 हजार रुपये या फिर इससे कम वेतन मिलता है। सरकार द्वारा जारी किए गए सर्वे के अनुसार यह बात सामने आई है। 

विज्ञापन

महिलाओं को मिलती है कम सैलरी

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने एनएसएसओ द्वारा पुराने रोजगार डाटा को हटाकर के नया पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे जारी कर दिया है। वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जारी किए गए सर्वे के अनुसार 2011-12 से 2017-18 के बीच कामकाजी लोगों की संख्या में पांच फीसदी का इजाफा हुआ है। सर्वे के अनुसार जो महिलाएं और पुरुष नौकरी करते हैं, वो कैजुअल और स्वंय का कार्य करने वालों से ज्यादा कमाते हैं। 

विज्ञापन

शहर, गांव के बीच जारी है खाई

हालांकि कमाने के मामले में अभी भी शहर और गांव के बीच खाई जारी है। सभी सेक्टर में शहर में मिलने वाला वेतन, गांव के लोगों को कम मिलता है। वहीं महिलाओं और पुरुषों को मिलने वाले वेतन में भी काफी असमानता पायी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

63 फीसदी महिलाओं को 10 हजार रुपये से कम वेतन मिलता है। वहीं 32 फीसदी महिलाओं को पांच हजार रुपये वेतन मिलता है। ग्रामीण इलाकों में 55 फीसदी लोग 10 हजार रुपये से कम का वेतन पाते हैं। शहरी इलाकों में संख्या 38 फीसदी है। 

केवल तीन फीसदी लोगों को बढ़िया सैलरी

सर्वे के अनुसार पूरे देश में केवल तीन फीसदी कामकाजी संख्या ऐसी है, जो कि अच्छी सैलरी पाती है। इनका वेतनमान 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये के बीच है। वहीं एक लाख रुपये से ज्यादा का वेतन पाने वालों की संख्या महज 0.2 फीसदी है। 

ग्रामीण इलाकों में पुरुषों का वेतन ज्यादा

ग्रामीण इलाकों में पुरुषों को औसतन हर महीने 13 से 14 हजार के बीच वेतन मिला है। वहीं महिलाओं को 8500 से लेकर के 10 हजार रुपये के बीच वेतन मिला है। दूसरी तरफ शहरी इलाकों में काम करने वाले पुरुषों को औसतन 17 से 18 हजार रुपये के बीच और महिलाओं को 14 से 15 हजार रुपये के बीच वेतन मिला है।

आबादी के हिसाब से देखें तो ग्रामीण इलाकों में 54.9 फीसदी पुरुष और 18.2 फीसदी महिलाएं नौकरी करती हैं। वहीं शहरी इलाकों में 57 फीसदी पुरुष और 15.9 फीसदी महिलाएं नौकरी करती हैं। स्व-रोजगार से 52.2 फीसदी लोग गांवों में अपनी कमाई करते हैं, वहीं शहरों में इसका आंकड़ा 32.4 फीसदी है। 

चौकीदारों को मिलता है सबसे कम वेतन

सर्वे के अनुसार चौकीदार और कूड़ा बीनने वालों को सबसे कम वेतन मिलता है। इनको औसतन सात हजार रुपये वेतन मिलता है। दूसरे स्थान पर मछली पालन और कृषि कार्य करने वाले व्यक्ति हैं। पूरे देश में एक-चौथाई आबादी 20 हजार रुपये से कम वेतन पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed