फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Global economy to face tougher year in 2023, warns IMF chief

IMF: नया साल 2023 वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए और अधिक चुनौतीपूर्ण, आईएमएफ प्रमुख ने चीन पर कही ये बड़ी बात

Mon, 02 Jan 2023 10:55 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 02 Jan 2023 10:55 AM IST
सार

International Monetary Fund: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वर्ष 2023 के लिए वैश्विक विकास के अनुमानों में कटौती की है। यह स्थिति रूस-यूक्रेन युद्ध, बढ़ती महंगाई और इस पर काबू पाने के लिए केंद्रीय बैंकों जैसे यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में वृद्धि के कारण पैदा हुई है। 

विज्ञापन
Global economy to face tougher year in 2023, warns IMF chief
आईएमएफ क्रिस्टालिना जियोर्जिएवा - फोटो : Social Media

विस्तार

नया साल पिछले वर्षों के की तुलना में आर्थिक दृष्टि से और कठिन साबित होने वाला है। आईएमएफ के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जियोर्जिएवा ने सीबीएस संडे के फेस द नेशन कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही है। आईएमएफ एमडी ने रविवार को कहा कि वर्ष 2023 में वैश्विक विकास के प्रमुख इंजन अमेरिका, यूरोप और चीन की अर्थव्यवस्थाओं में कमजोरी दिख रही है। उन्होंने बताया है कि दुनिया की तीनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका, ईयू और चीन में सुस्ती दिख रही है। 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वर्ष 2023 के लिए वैश्विक विकास के अनुमानों में कटौती की है। यह स्थिति रूस-यूक्रेन युद्ध, बढ़ती महंगाई और इस पर काबू पाने के लिए केंद्रीय बैंकों जैसे यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में वृद्धि के कारण पैदा हुई है। 

विज्ञापन

चीन में जीरो कोविड पॉलिसी की समाप्ति और अर्थव्यवस्था के खोलने के बावजूद कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपभोक्ताओं में चिंता है। कोविड पॉलिसी में परिवर्तन के बाद नये साल पर अपने पहले संबोधन में शनिवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि हम एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं, इसके लिए और अधिक प्रयास और एकता की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जियोर्जिएवा ने कहा है कि 40 वर्षों में पहली बार वर्ष 2022 में चीन का विकास वैश्विक विकास के बराबर या कम रह सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में कोविड संक्रमण की एक और लहर चीन की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। इससे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास दोनों प्रभावित होने की आशंका है। बता दें आईएमएफ प्रमुख ने पिछले महीने के अंत में चीन की यात्रा की थी।


उन्होंने कहा, “कोरोना लहर के बीच मैं पिछले हफ्ते चीन में थी, उस समय जीरो कोविड पॉलिसी लागू था। लोगों के यात्रा शुरू करने के बाद इससे अधिक समय तक राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले कुछ महीने चीन के लिए कष्टप्रद रहने वाले हैं। चीन की विकास दर नकारात्मक रहेगी। इसका पूरे रीजन और वैश्विक विकास पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।”


अक्तूबर महीने में आईएमएफ ने 2022 के लिए अपने ग्लोबल आउटलुक के आधार पर पिछले वर्ष के लिए चीन की विकास दर 3.2% रहने का अनुमान जताया था। उस समय चीन की विकास दर 2023 में 4.4% तक बढ़ने की बात भी कही गई थी। हालांकि, उसके बाद वैश्विक गतिविधियों में कमजोरी दिखने को मिली है। अब आईएमएफ प्रमुख की ताजा टिप्पणी से लगता है कि चीन और वैश्विक विकास के अनुमानों में और कटौती दिख सकती है। इसी महीने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान अपने अपडेटेड अनुमान जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed