{"_id":"64bdc5dab7c307b850011c05","slug":"18-percent-decline-in-the-sale-of-cheap-houses-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cheap Houses: सस्ते मकानों की बिक्री में 18 फीसदी गिरावट, दिल्ली-एनसीआर में भी 38.6 फीसदी की कमी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Cheap Houses: सस्ते मकानों की बिक्री में 18 फीसदी गिरावट, दिल्ली-एनसीआर में भी 38.6 फीसदी की कमी
Mon, 24 Jul 2023 05:59 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:59 AM IST
सार
देश के शीर्ष सात शहरों में जनवरी-जून के दौरान सस्ते मकानों की बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश के शीर्ष सात शहरों में जनवरी-जून के दौरान सस्ते मकानों की बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट आई है। एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक, कम आपूर्ति और ब्याज दरों में वृद्धि से जनवरी-जून में 40 लाख रुपये से कम कीमत वाले सिर्फ 46,650 मकान ही बिके। एक साल पहले समान अवधि में 57,060 मकान बिके थे।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, मकानों की कुल बिक्री में सस्ते मकानों का हिस्सा घटकर जनवरी-जून, 2023 में 20 फीसदी पर आ गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 31 फीसदी था। कुल 2.28 लाख घर इस साल जनवरी-जून के बीच बिके, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.84 लाख थे।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में 38.6% कमी
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में जनवरी-जून में सस्ते मकानों की बिक्री 38.6 फीसदी घटकर 8,680 इकाई रह गई। मुंबई महानगर क्षेत्र में बिक्री मामूली घटकर 17,470 इकाई रही। बंगलूरू में इन मकानों की मांग 3,990 से घटकर 3,270 इकाई रह गई।
विज्ञापन
पुणे में बिक्री 11,240 से घटकर 9,700 इकाई रह गई। हैदराबार में 50 फीसदी की गिरावट के साथ कुल 720 मकान ही बिके।