फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   10th installment of PM Kisan Samman Yojana is coming soon preparing to give more benefits to farmers

PM Kisan Samman Yojana: जल्द आने वाली है 10वीं किस्त, किसानों को और भी कई लाभ देने की तैयारी

Thu, 18 Nov 2021 02:47 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Nov 2021 02:47 PM IST
सार

PM Kisan Samman Yojana: सरकार ने 10वीं किस्त की रकम किसानों के खाते में भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही योजना के साथ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान मानधन योजना और किसान आई कार्ड योजना का लाभ भी मिलेगा। 

विज्ञापन
10th installment of PM Kisan Samman Yojana is coming soon preparing to give more benefits to farmers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त का इंतजार करने वाले किसानों को जल्द ये राशि मिलने वाली है। किस्त की राशि 15 दिसंबर के आसपास किसानों के खाते में आ सकती है। इसके साथ ही सरकार किसानों को और भी कई लाभ देने पर विचार कर रही है। इसमें इस योजना के तहत मिलनी वाली रकम को दोगुना करना भी शामिल है। 
विज्ञापन


किस्त के साथ मिलेंगी अन्य सुविधाएं 
जानकारी के अनुसार, सरकार ने 10वीं किस्त की रकम को किसानों के खाते में भेजने से संबंधित अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही हालिया जारी रिपोर्टों के अनुसार, इस योजना के साथ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान मानधन योजना और किसान आई कार्ड योजना का लाभ भी मिलेगा। 
विज्ञापन


किसान क्रेडिट कार्ड
केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड को पीएम किसान सम्मान योजना के साथ जोड़ा है। इससे किसान क्रेडिट बनने में असुविधा नहीं होगी। जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान स्कीम का लाभ मिल रहा है, उन्हें इसका पूरा लाभ दिया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी देश में सात करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं और सरकार की योजना एक करोड़ और किसानों इसमें शामिल करने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आई कार्ड योजना
पीएम किसान सम्मान योजना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार किसानों के लिए एक विशेष प्रकार की आईडी कार्ड बनाने का विचार कर रही है। इस योजना के तहत किसानों द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के आधार पर ही इन आई कार्ड को तैयार किया जाएगा। 


प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ लेने वाले किसानों को इस योजना के लिए कोई भी दस्तावेज अतिरिक्त रूप से जमा नहीं कराने होंगे और न ही कोई राशि खर्च करनी पड़ेगी। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत जो राशि किसानों के खाते में आ रही है, वो सीधे प्रधानमंत्री किसान मनधन योजना में डाल दी जाएगा। सरकार के पास इन किसानों का पूरा डेटा पहले से मौजूद है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed