फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates

September 2023 New Rules: सितंबर से बदलने वाले हैं कई जरूरी नियम, आज ही निपटा लें ये काम नहीं तो होगी परेशानी

Fri, 01 Sep 2023 10:01 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Sep 2023 10:01 AM IST
सार

New Rules From 1st September 2023: सितंबर 2023 से कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने वाला है। आरबीआई की घोषणा के अनुसार सितंबर महीने की 30 तारीख तक ही दो हजार के नोट बदले जा सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों को आगे परेशानी हो सकती है। आधार-पैन और डीमैट खाते से जुड़े कई नियम भी बदल जाएंगे।

विज्ञापन
Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
सितंबर 2023 से बदलने वाले नए नियम - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अगस्त का महीना बस समाप्त होने को है। सितंबर महीने में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी जानकारी सभी के लिए जरूरी है। सितंबर का महीना बीतते-बीतते कई जरूरी काम निपटाने जरूरी हैं नहीं तो परेशान बढ़ सकती है। उनमें सबसे जरूरी काम है 30 सितंबर तक 2000 रुपये के बचे नोटों को बदलने का। आरबीआई की घोषणा के अनुसार सितंबर महीने की 30 तारीख तक ही दो हजार के नोट बदले जा सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों को आगे परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं सितंबर महीने में होने वाले महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में। सबसे पहले शुरुआत सिलेंडर की घटी कीमतों से।

विज्ञापन

1. एलपीजी सिलेंडर पर मिलेगी 200 रुपये की राहत

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : AMAR UJALA

केंद्रीय कैबिनेट ने एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का एलान किया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अलावे यह लाभ अलग से मिलेगा। ऐसे में इस स्कीम के लाभार्थियों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर का लाभ होगा। सरकार ने इस महत्वपूर्ण फैसले का एलान अगस्त में ही कर दिया है। ऐसे में सितंबर में जब आप सिलेंडर की बुकिंग करेंगे तो प्रति सिलेंडर आपको 200 रुपये कम चुकाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. दो हजार के नोट बदलने की आखिरी तारीख

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
दो हजार रुपये के नोट - फोटो : अमर उजाला

2,000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में आप बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके जल्द से जल्द अपने पर नकद रूप में पड़े 2000 रुपये के नोट नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर बदल लें। ऐसा नहीं करने पर 30 सितंबर के बाद आपको परेशानी हो सकती है या फिर सीधे कहें तो नुकसान उठाना पड़ा सकता है।

विज्ञापन

3. मुफ्त में आधार डाटा अपडेट करने का आखिरी मौका

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
आधार कार्ड ऑनलाइन पता अपडेट - फोटो : istock

अगर आप अपना आधार मुफ्त में अपडेट करना चाहते हैं तो आपको यह काम हर हाल में 14 सितंबर 2023 तक निपटा लेना चाहिए। UIDAI ने 14 सितंबर तक मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है। पहले यह सुविधा को 14 जून तक ही दी गई थी उसके बाद इसे 14 सितंबर कर दिया गया। आप उक्त तारीख तक आप अपने आधार से जुड़े विवरण बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं।

4. डीमैट खाते की नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

अगर आपने डीमैट खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो यह काम भी आपको 30 सितंबर 2023 से पहले पूरा कर लेना चाहिए। बिना नॉमिनेशन वाले खाते को उक्त तिथि के बाद सेबी की ओर से निष्क्रिय किया जा सकता है।

5. क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदलेंगे - फोटो : अमर उ

अगर आपके पास एक्सिस बैंक का मैग्नस क्रेडिट कार्ड है तो सितंबर महीने से इसके नियम और शर्तों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ लेन-देन पर पर ग्राहकों को सितंबर महीने से विशेष छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके साथ ही 1 सितंबर से नई कार्डधारकों को सालाना फीस के रूप में 12,500 रुपये जीएसटी के साथ चुकाना होगा। वहीं, पुराने ग्राहकों को 10,000 रुपये और जीएसटी का भुगतान करना पड़ेगा। जिन ग्राहकों ने पूरे साल के दौरान 25 लाख रुपये तक की खरीदारी की है उनका शुल्क माफ कर दिया जाएगा।

6. भारतीय स्टेट बैंक की ये सुविधा 30 सितंबर से हो जाएगी समाप्त

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
एसबीआई के टोल फ्री नंबर - फोटो : amarujala.com

अगर आप एसबीआई की वीकेयर स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो ऐसा आप सितंबर महीने तक ही कर सकते हैं। इस खास स्कीम में निवेश की डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 को समाप्त हो रही है। बता दें कि एसबीआई की इस योजना का लाभ केवल वरिष्ठ नागरिक ही उठा सकते हैं। इस योजना के तहत सीनियर सीटिजन्स को आम लोगों की तुलना में पांच साल और उससे अधिक की अवधि के लिए 7.50% तक का ब्याज मिलता है।

7. पैन और आधार लिंक करने का आखिरी मौका

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
पैन और आधार लिंक करना अनिवार्य। - फोटो : अमर उजाला

पैन और आधार कार्ड लिंक करने के मामले में भी बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर कोई नागरिक इस महीने के आखिर तक पैन-आधार को लिंक नहीं करता है तो सितंबर महीने के बाद यानी एक अक्टूबर 2023 को उसका पैन कार्ड (Pan Card) निष्क्रय हो जाएगा। अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो इसका असर आपके डीमैट अकाउंट पर भी पड़ेगा। ऐसे में यह जरूरी है कि आप यह पेंडिंग काम जल्दी से जल्दी निपटा लें।

8. अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की आखिरी तारीख

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
आईडीबीआई बैंक

आईडीबीआई बैंक की अमृत महोत्सव एफडी योजना में निवेश की समयसीमा भी 30 सितंबर 2023 को समाप्त हो रही है। 375 दिनों की इस FD स्कीम में आम नागरिक को 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिक को 7.60 फीसदी तक ब्याज का प्रावधान है। वहीं, 444 दिनों की FD के तहत आम नागरिक को 7.15 फीसदी और वरिष्ठ नागरिक को 7.65 फीसदी की दर से ब्याज मिल सकता है।

9. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
पेट्रोल-डीजल - फोटो : self

हर महीने की आखिरी तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल-डीजल के कीमतों की समीक्षा करती है। ऐसे में अगस्त महीने के आखिरी में आने वाले त्योहारी मौसम को देखते हुए इसमें राहत देने की घोषणा की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो लंबे समय बाद सितंबर महीने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव दिख सकता है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के पास पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने का विकल्प भी मौजूद है। यदि वह ऐसा करती है तो इससे त्योहारी सीजन के बीच देश के मध्यवर्गीय आम उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ पहुंचाया जा सकता है।

10. सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में परिवर्तन

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
सीएनजी और पीएनजी के भाव - फोटो : amarujala.com

सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में राहत का एलान तो कर दिया है। अब सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को भी उम्मीद है कि उन्हें भी सितंबर महीने से राहत मिलेगी। आने वाले त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं पर दबाव कम करने के लिए सरकार इनकी कीमतों में भी नरमी का एलान कर सकती है। हालांकि इसका खुलासा 31 अगस्त की मध्य रात्रि तक ही होगा। जैसे ही सरकार की ओर से ऐसा कोई एलान किया जाता है हम आपको अपडेट करेंगे। बात दें कि सरकार ने कुछ महीने पहले सीएनजी-पीएनजी के भाव तय करने के नए फॉर्मूले का एलान किया था। उसके अनुसार अब हर महीने सीएनजी-पीएनजी की दरें तय की जा रही हैं।

अग्रिम कर का भुगतान करने की आखिरी तारीख भी सितंबर में

Rule Changes From September 2023: LPG Cylinder Price, Pan Aadhaar Linking and Petrol-Diesel New Rates
आयकर विभाग - फोटो : Amar Ujala Digital

कर निर्धारण वर्ष 2024-25 के लिए एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त का भुगतान करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। बता दें कि अग्रिम या एडवांस टैक्स (Tax Rule) का भुगतान आयकर विभाग को चार किस्तों में किया जाता है। इसमें कुल कर के उत्तरदायित्व का 15 प्रतिशत 15 जून तक और 45 प्रतिशत 15 सितंबर तक जमा करवाना जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed