फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Budget 2023: government tried to increase employment opportunities by promoting investment in many sectors

Budget 2023: बजट से रोजगार में कितनी होगी वृद्धि, युवाओं के लिए इन क्षेत्रों में बढ़ेंगे अवसर

Wed, 01 Feb 2023 02:09 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 01 Feb 2023 02:09 PM IST
सार

Budget 2023: केंद्रीय बजट में शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए हर साल 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश की बात कही गई है। इसके अलावा सरकार ने रेलवे ढांचा निर्माण करने, 100 योजनाओं को शुरू करने और 50 नए एयरपोर्ट स्थापित करने की योजना भी बनाई है। इससे शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे...

विज्ञापन
Budget 2023: government tried to increase employment opportunities by promoting investment in many sectors
Budget 2023- Finance Minister Nirmala Sitharaman - फोटो : Agency

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज संसद में बजट (Budget 2023-24) पेश कर दिया। उम्मीद के अनुसार, सरकार ने कई क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने की कोशिश की है। कृषि, आईटी, मूलभूत ढांचा निर्माण क्षेत्र में बढ़ोतरी और औद्योगिक क्षेत्रों को नई योजनाओं के लिए बेहतर नीतियों की घोषणा कर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।     

विज्ञापन

केंद्रीय बजट में शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए हर साल 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश की बात कही गई है। इसके अलावा सरकार ने रेलवे ढांचा निर्माण करने, 100 योजनाओं को शुरू करने और 50 नए एयरपोर्ट स्थापित करने की योजना भी बनाई है। इससे शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विज्ञापन

एमएसएमई सेक्टर देश में सबसे ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराता है। इसकी महत्ता को देखते हुए सरकार ने इस सेक्टर को स्पेशल पैकेज के माध्यम से मदद देने की घोषणा की है। इस सेक्टर के उद्यमियों को आसान कर्ज उपलब्ध कराने की घोषणा से भी क्षेत्र की स्थिति बेहतर करने में मदद मिलेगी। इससे लोगों को अपना स्वरोजगार करने में आसानी होगी और बेरोजगारी में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने जिस तरह कृत्रिम हीरों के निर्माण को बढ़ोतरी देने की घोषणा की है, उससे देश के आभूषण निर्माण से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों की वृद्धि होगी। इससे आभूषण निर्माण में लगी कंपनियों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी मदद मिलेगी। पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के कारण नए वाहनों की बिक्री में वृद्धि होगी। इससे ऑटो सेक्टर में वृद्धि होगी।

सरकार ने बजट में कृषि वर्धक निधि में धन आवंटित कर ग्रामीण क्षेत्रों में खेती को बढ़ावा देने की घोषणा की है। मिलेट अन्न उत्पादन को बढ़ावा देने की बात भी कही गई है। सिंचाई करने की सुविधाओं में वृद्धि करने से कृषि के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेंगे।

आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि सरकार ने देश में 5जी को बढ़ावा देने के लिए 100 नई कंपनियां स्थापित करने की बात कही है। इससे आईटी सेक्टर के युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बनेंगे। सरकार ने कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 4.0 को बढ़ावा देने की बात कही है। इसमें युवाओं को 5जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। इससे भी युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी।    

दुनिया में सबसे ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन क्षेत्र को सबसे प्रमुख माना जाता है। सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने की अपनी घोषणा को आगे बढ़ाते हुए सीमावर्ती गांवों तक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही है। इससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूर गांवों तक युवाओं को रोजगार हासिल करने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने 47 लाख युवाओं को तीन वर्ष तक आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है। इससे संघर्ष के समय युवाओं को मदद मिल सकेगी।

कहां कितनी बेरोजगारी

सीएमआईई (CMIE) के आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय बेरोजगारी की दर लगभग 7.1 फीसदी है। शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 8.6 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्रों में 6.4 फीसदी है। पिछले दिसंबर माह में देश में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी हुई है, लिहाजा दुनिया की सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्थाओं के बीच कामकाजी वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।  

इन राज्यों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

बीते दिसंबर माह में बेरोजगारी पिछले 16 महीने में सबसे ज्यादा हो गई है। दिसंबर 2022 माह में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है जहां 37.4 फीसदी लोगों ने स्वयं को बेरोजगार बताया। बेरोजगारी के मामले में दूसरे नंबर पर राजस्थान है, जहां 28.5 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 20.8 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल बिहार में 19.1 फीसदी, झारखंड में 18 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 4.3 फीसदी लोग बेरोजगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed