{"_id":"5e7eab818ebc3e774252d2e5","slug":"big-challenge-after-bank-merging-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बैंक विलय के बाद कामकाज बड़ी चुनौती","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
लॉकडाउन में बैंक विलय के बाद कामकाज बड़ी चुनौती
Sat, 28 Mar 2020 07:12 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
PNB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लागू 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान सरकारी बैंकों के विलय के बाद बनी इकाई में कामकाज बड़ी चुनौतीपूर्ण होगी। 1 अप्रैल, 2020 को तीन सरकारी बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) का विलय होना है। पीएनबी में ओबीसी और यूबीआई के विलय से बनने वाला बैंक एसबीआई के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा।
विज्ञापन
यूबीआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, शर्तों और कोविद-19 के प्रकोप के कारण मौजूदा परिस्थितियों में विलय के बाद बने देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक में प्रभावी तरीके से कामकाज करना एक बड़ी चुनौती होगी। इससे आगे की सभी योजनाएं प्रभावित होंगी। सरकार की ओर से भी इस संबंध में अब तक कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
हालांकि, विलय से जुड़ी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उधर, तीनों बैंकों के विलय के बाद 1 अप्रैल से यूबीआई और ओबीसी के बोर्ड का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इस योजना के तहत ओबीसी के शेयरधारकों को हर 1,000 शेयरों के बदले पीएनबी के 1,150 शेयर मिलेंगे। वहीं, यूबाआई के 1,000 शेयरों के बदले पीएनबी के 121 शेयर मिलेंगे।
विज्ञापन