फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Weak opening of stock market Sensex fell by 223 points Nifty opened after losing 85 points BSE NSE

Stock Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स में 223 अंकों की गिरावट, निफ्टी 85 अंक टूटकर खुला

Tue, 14 Dec 2021 09:25 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Dec 2021 09:25 AM IST
सार

Stock Market Open: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 233.66 अंक या 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 58,059.76 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
Weak opening of stock market Sensex fell by 223 points Nifty opened after losing 85 points BSE NSE
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 233.66 अंक या 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 58,059.76 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी ने  85.05 अंक या 0.49 फीसदी फिसलकर 17,283.20 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
विज्ञापन


बीते कारोबारी सत्र में सोमवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। लेकिन कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 503.25 अंक या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 58,283.42 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 143.05 अंक या 0.82 अंक फिसलकर 17,368.25 के स्तर पर बंद हुआ था। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एमएंडएम निफ्टी के शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे। जबकि टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, विप्रो और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के श्मिशेयर लाभ में रहे थे। सेक्टरों में निफ्टी आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed