फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Vodafone Idea share fell by 25 percet share market closing flat

25 फीसदी लुढ़का वोडाफोन-आइडिया का शेयर, सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार

Fri, 17 Jan 2020 03:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Jan 2020 03:59 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 12.81 अंकों की बढ़त के बाद 41,945.37 के स्तर पर बंद हुआ।
  • इस बीच वोडाफोन-आइडिया का शेयर 25 फीसदी लुढ़का।

विज्ञापन
Vodafone Idea share fell by 25 percet share market closing flat

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 12.81 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 41,945.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.15 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के बाद 12,352.35 के स्तर पर बंद हुआ। इस बीच वोडाफोन-आइडिया के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को भारती एयरटेल, रिलायंस, ग्रासिम, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति, बजाज फिन्सर्व, ओएनजीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, इंडसइंड बैंक, गेल, वेदांता लिमिटेड, बीपीसीएल, एसबीआई, यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, अडाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में गिरावट

आज वोडाफोन-आइडिया का शेयर 25.83 फीसदी की गिरावट आई के साथ बंद हुआ। इसमें 1.55 अंक की गिरावट आई और यह 4.45 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 5.40 के स्तर पर खुला था। समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने की वजह से इसके शेयर में बिकवाली तेज हो गई। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया समेत अन्य कंपनियों की पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज की, जिसके बाद कंपनी का शेयर लुढ़का।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, प्राइवेट बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए। 

शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 56.18 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 41,876.38 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 25.65 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 12,329.85 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को 41,932.56 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स

गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 59.83 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के बाद 41,932.56 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12.95 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 12,356.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed