फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock markets as Sensex and Nifty loses second consecutive day

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, बैंकों के शेयर और टूटे

Thu, 03 Aug 2017 06:43 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Thu, 03 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
Stock markets as Sensex and Nifty loses second consecutive day
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

मौद्रिक नीति के रुख को लेकर चिंता के बीच शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। बैंकिंग, रीयल्टी और धातु कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 239 अंक टूट गया। रिजर्व बैंक ने कल रेपो दर को चौथाई प्रतिशत घटाकर छह प्रतिशत किया था। केंद्रीय बैंक का कहना है कि भविष्य की कार्रवाई आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन


मौद्रिक समीक्षा निवेशकों में उत्साह का संचार करने में विफल रही है। इससे ब्याज दर की दृष्टि से संवेदनशील बैंकिंग, रीयल्टी और वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला बना रहा।बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 238.86 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान से 32,237.88 अंक पर आ गया। इसने 32,194.58 अंक का निचला स्तर भी छुआ। कल सेंसेक्स 98.43 अंक टूटा था।
विज्ञापन


नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 67.85 अंक या 0.67 प्रतिशत के नुकसान से 10,013.65 अंक पर बंद हुआ। इसने कारोबार के दौरान 9,998.25 अंक का निचला स्तर छुआ। ल्यूपिन के शेयर में सबसे अधिक 3.80 प्रतिशत की गिरावट आई। कोल इंडिया का शेयर 3.36 प्रतिशत टूटा। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का शेयर 5.98 प्रतिशत टूट गया, जबकि केनरा बैंक में 3.27 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक में 2.24 प्रतिशत का नुकसान रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया आज दो साल के उच्चस्तर को छू गया। इससे भी बाजार की धारणा को बल नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार जुलाई में सेवाओं के पीएमआई के आंकड़े माल एवं सेवा कर :जीएसटी: के क्रियान्वयन के बाद चार साल के निचले स्तर पर आ गए। इससे भी निवेशकों में बेचैनी रहीं जुलाई में निक्की इंडिया सर्विसेज खरीद प्रबंधक सूचकांक :पीएमआई: 45.9 प्रतिशत पर आ गया। यह इसका सितंबर, 2013 के बाद का निचला स्तर है। जून में यह आठ महीने के उच्चस्तर 53.1 पर था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘मौद्रिक समीक्षा से निराश ब्याज दर आधारित शेयरों पर दबाव रहा। यदि केंद्रीय बैंक ने अपने रुख को तटस्थ से नरम किया होता तो इसका प्रभाव न्यूनतम रहता।’’ इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कल शुद्ध रूप से 473.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 232.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 1.38 प्रतिशत चढ़ गया। भारती एयरटेल में 2.01 प्रतिशत तथा बजाज आटो में 1.14 प्रतिशत का लाभ रहा। एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। शुरुआती कारोबार में ज्यादातर यूरोपीय बाजार भी नीचे चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed