{"_id":"626a105ebf19cb2a720ae536","slug":"stock-market-opened-on-green-mark-sensex-rise-more-than-290-points-nifty-crossed-17100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: सुस्ती से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 290 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17100 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: सुस्ती से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 290 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17100 के पार
Thu, 28 Apr 2022 09:26 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Apr 2022 09:26 AM IST
सार
Stock Market Opened On Green Mark: गुरुवार को सेंसेक्स 296 अंक या 0.52 फीसदी की उछाल के साथ 57,115 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी सूचकांक ने 93 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,132 के स्तर पर कारोबारी की शुरुआत की।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 296 अंक या 0.52 फीसदी की उछाल के साथ 57,115 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 93 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,132 के स्तर पर कारोबारी की शुरुआत की।
विज्ञापन
बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1525 शेयरों में तेजी आई है, 398 शेयरों में गिरावट आई है और 78 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 538 अंक फिसलकर 56,819 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 162 अंक की कमी के साथ 17,038 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन