फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today Latest News Update on 8th July 2021

Gold Silver Price: छह दिनों बाद आज सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए कितना हुआ दाम

Thu, 08 Jul 2021 11:23 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 08 Jul 2021 11:23 AM IST
सार

सोना वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 47776 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा आज 0.5 फीसदी गिरकर 69008 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today Latest News Update on 8th July 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

वैश्विक बाजारों में आई गिरावट से आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में भी गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 47776 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। छह दिनों बाद आज सोना वायदा सस्ता हुआ है। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा आज 0.5 फीसदी गिरकर 69008 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.9 फीसदी बढ़ा था और चांदी में 0.6 फीसदी की गिरावट आई थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब 8400 रुपये नीचे है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में सोना 0.4 फीसदी गिरकर 1,797 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी डॉलर में मजबूती से कीमती धातु प्रभावित हुई। एशियाई इक्विटी बाजारों में भी आज गिरावट आई, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 दोनों सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद होने के बाद अमेरिकी वायदा डूबा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी सस्ती होकर 26.07 डॉलर प्रति औंस हो गई और प्लैटिनम की कीमत 0.4 फीसदी गिरकर 1,080.37 डॉलर प्रति औंस हो गई। 
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स मंगलवार के 1,042.23 टन के मुकाबले बुधवार को 0.2 फीसदी गिरकर 1,040.48 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed