फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today closed on a positive note sensex ended little higher

शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 38000 और निफ्टी 11000 के ऊपर हुआ बंद

Fri, 07 Aug 2020 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 07 Aug 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
share market today closed on a positive note sensex ended little higher
शेयर मार्केट

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15.12 अंक ऊपर 38040.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.12 फीसदी ऊपर 13.90 अंकों की तेजी के साथ 11214.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, यूपीएल, बजाज फिन्सर्व, इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, ब्रिटानिया, गेल, टाटा मोटर्स और मारुति के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचसीएल टेक, टाइटन, इंफोसिस, एम एंड एम, सन फार्मा, आईओसी, एल एंड टी, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, आईटी, रियल्टी और मीडिया लाल निशान पर बंद हुए। वहीं पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, ऑटो और बैंक हरे निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स 155.59 अंक यानी 0.41 फीसदी नीचे 37869.86 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.42 फीसदी यानी 47.35 अंकों की गिरावट के साथ 11152.80 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 362.12 अंक ऊपर 38025.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.89 फीसदी ऊपर 98.50 अंकों की तेजी के साथ 11200.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed