{"_id":"5f214b368ebc3e637e5c7562","slug":"share-market-today-closed-on-a-negative-note-sensex-down-by-421-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, 421 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, 421 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट
Wed, 29 Jul 2020 04:26 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 29 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज दिनभर बाजार में गिरावट देखने को मिली। अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 421.82 अंक नीचे 38071.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.90 फीसदी नीचे 102.10 अंकों की गिरावट के साथ 11198.45 के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों का ध्यान लगातार बढ़ते कोविड-19 मामलों पर है। साथ ही अमेरिका-चीन के बीच बढ़ती तनातनी पर भी नजर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
करीब 4 फीसदी टूटा रिलायंस का शेयर
लगातार आठ दिनों तक बढ़ने के बाद आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शेयर गिरावट पर बंद हुआ। यह 3.94 फीसदी टूटकर 2,092 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि यह 2,177.90 रुपये पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 2,177.70 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13.82 लाख करोड़ रुपये है। कंपनी जून तिमाही के नतीजे पहले 23 जुलाई को जारी करने वाली थी, लेकिन अब इसे 30 जुलाई को जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी का रिजल्ट खराब आएगा और शेयरों पर दबाव दिखेगा।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डॉक्टर रेड्डी, टाटा स्टील, ग्रासिम, इंडसइंड बंक, इंफ्राटेल, यूपीएल, सिप्ला, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एम एंड एम, एचसीएल टेक, रिलायंस, हीरो मोटोकॉर्प, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, बीपीसीएल, मारुति, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, बैंक, आईटी, मीडिया, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विस लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मेटल, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी और पीएसयू बैंक हरे निशान पर।
सपाट स्तर पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 20.32 अंक यानी 0.05 फीसदी ऊपर 38513.27 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.06 फीसदी यानी 6.85 अंकों की गिरावट के साथ 11293.70 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 1.47 फीसदी की बढ़त के साथ 558.22 अंक ऊपर 38492.95 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.52 फीसदी ऊपर 168.75 अंकों की बढ़त के साथ 11300.55 के स्तर पर बंद हुआ था।