फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: sensex up by 14 points ended above 44600

Sensex Nifty Today: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 44600 के पार

Thu, 03 Dec 2020 03:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 03 Dec 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: sensex up by 14 points ended above 44600
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच आज गुरुवार को शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में नई ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह मामूली बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 14.61 अंक ऊपर 44632.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.15 फीसदी (20.15 अंक) की तेजी के साथ 13133.90 के स्तर पर बंद हुआ। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार, बॉन्ड और मुद्रा बाजार बंद थे। 

विज्ञापन


राधाकिशन दमानी ने बेचे ट्रेंट के शेयर 
जानेमाने निवेशक और एवेन्यू सुपरमार्ट के प्रवर्तक राधाकिशन दमानी और उनसे संबंधित व्यक्तियों ने टाटा समूह की खुदरा इकाई ट्रेंट के 28.22 लाख शेयर खुले बाजार में बेचे हैं। एक अनुमान के मुताबिक ये शेयर 202 करोड़ रुपये से अधिक में बेचे गए। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक राधाकिशन दमानी, किरनदेवी जी दमानी, ज्योति काबरा, ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, दमानी एस्टेट्स एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, डिराइव इन्वेस्टमेंट और डिराइव ट्रेडिंग एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने खुले बाजार में 28,22,516 शेयर बेचे। इन शेयरों को 27 नवंबर 2020 को बेचा गया और 717.92 रुपये प्रति शेयर की दर से सौदा 202.63 करोड़ रुपये का हो सकता है। राधाकिशन दमानी और उनसे संबंधित व्यक्तियों के पास ट्रेंट में 3.87 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो अब घटकर 3.08 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज ओएनजीसी, मारुति, एनटीपीसी, हिंडाल्को और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी लाइफ, इंफोसिस और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, आईटी, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, रियल्टी, ऑटो और मेटल शामिल हैं।  

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.47 अंक यानी 0.61 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त के साथ 44,149.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.90 अंक यानी 0.85 फीसदी उछलकर 12,968.95 अंक पर पहुंच गया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

बढ़त पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। सेंसेक्स 148.91 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 44766.95 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 47.50 अंकों की तेजी (0.36 फीसदी) के साथ 13161.30 पर हुई थी। 


बुधवार को मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 37.40 अंक नीचे 44618.04 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.03 फीसदी (3.60 अंक) की गिरावट के साथ 13105.45 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed