{"_id":"5fa917108ebc3e9bfa0cdd61","slug":"share-market-sensex-nifty-today-closing-on-positive-note-for-sixth-day-sensex-up-by-704-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: लगातार छठवें दिन बाजार में आई बहार, नए शिखर पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: लगातार छठवें दिन बाजार में आई बहार, नए शिखर पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी
Mon, 09 Nov 2020 04:34 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 09 Nov 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार छठवां कारोबारी सत्र है जब बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर पहुंचे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.68 फीसदी की तेजी के साथ 704.37 अंक ऊपर 42597.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.61 फीसदी (197.50 अंक) की बढ़त के साथ 12461.05 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन की जीत का असर साफ-साफ दिखाई दिया। सेंसेक्स अपने 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,278.99 अंक या 5.75 फीसदी के लाभ में रहा। आज शुरुआती कारोबार में निवेशकों ने चंद मिनटों में ही दो लाख करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सिप्ला, अडाणी पोर्ट्स, मारुति, आईटीसी और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, आईटी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।
बीएसई को दूसरी तिमाही में 46.81 करोड़ रुपये का मुनाफा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 46.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले उसका यह मुनाफा 28 फीसदी अधिक है। एक्सचेंज ने एक साल पहले इसी तिमाही में 36.69 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था। वित्त वर्ष 2020- 21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर के दौरान बीएसई की परिचालन आय 15 फीसदी बढ़कर 125.38 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में उसने 108.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
बयान में कहा गया है कि स्टार म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म पर होने वाले सौदों की संख्या इस दौरान 60 फीसदी बढ़कर चार करोड़ तक पहुंच गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह ढाई करोड़ थी। बीएसई के पलेटफार्म पर इस साल अप्रैल से सितंबर अवधि में इक्विटी वर्ग में होने वाला दैनिक औसत कारोबार 44 फीसदी बढ़कर 3703 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,563 करोड़ रुपये दैनिक रहा था।
एल एंड टी को मिली राइट इश्यू के लिए मंजूरी
एल एंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स के निदेशक मंडल ने राइट इश्यू के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है। एल एंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स ने नियामकीय सूचना में कहा है, 'कंपनी निदेशक मंडल ने राइट इश्यू के जरिए पात्र इक्विटी शेयरधारकों को 3,000 करोड़ रुपये तक के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर जारी करने और पेशकश करने को मंजूरी दे दी है।' कंपनी ने कहा कि राइट इश्यू का पूरा ब्योरा, शेयर मूल्य और पात्रता अनुपात सहित आने वाले समय में तय किया जाएगा।
बढ़त पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स 503.93 अंक ऊपर 42393.99 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 135.85 अंकों की तेजी के साथ 12399.40 पर हुई थी। इसके बाद वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशों से जोरदार निवेश प्रवाह के चलते सेंसेक्स 650 अंक के जोरदार उछाल के साथ 42,566.34 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 552.90 अंक ऊपर 41893.06 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 1.18 फीसदी (143.25 अंक) की बढ़त के साथ 12263.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन