फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening on wednesday Nifty Sensex started on a flat note

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में 20 अंकों की बढ़त, तो निफ्टी में गिरावट

Wed, 29 Jul 2020 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Jul 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
share market opening on wednesday Nifty Sensex started on a flat note
शेयर मार्केट

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 20.32 अंक यानी 0.05 फीसदी ऊपर 38513.27 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.06 फीसदी यानी 6.85 अंकों की गिरावट के साथ 11293.70 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉक्टर रेड्डी, जी लिमिटेड, टाइटन, सन फार्मा, ग्रासिम, बीपीसीएल और हीरो मोटोकॉर्प की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं इंफोसिस, अडाणी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, श्री सीमेंट, विप्रो, एसबीआई, कोल इंडिया और हिंडाल्को के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, रियल्टी, मेटल और फाइनेंस सर्विसेज हरे निशान पर खुले। वहीं बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और मीडिया लाल निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 65.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 38427.15 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 23.65 अंक यानी 0.21 फीसदी नीचे 11276.90 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 1.47 फीसदी की बढ़त के साथ 558.22 अंक ऊपर 38492.95 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.52 फीसदी ऊपर 168.75 अंकों की बढ़त के साथ 11300.55 के स्तर पर बंद हुआ था। 


मंगलवार को बढ़त पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 158.58 अंक यानी 0.42 फीसदी ऊपर 38093.31 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.42 फीसदी यानी 46.45 अंकों की बढ़त के साथ 11178.25 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed