{"_id":"5f2244771a1d3f6bd208f961","slug":"share-market-opening-on-thursday-nifty-sensex-started-on-a-positive-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Share Market Today: शेयर बाजार: सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी, निफ्टी 11,200 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Share Market Today: शेयर बाजार: सेंसेक्स में 200 अंकों की तेजी, निफ्टी 11,200 के पार
Thu, 30 Jul 2020 09:24 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 200.72 अंक यानी 0.53 फीसदी ऊपर 38271.85 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.44 फीसदी यानी 49.80 अंकों की बढ़त के साथ 11252.70 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डॉक्टर रेड्डी, जी लिमिटेड, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हीरो मोटोकॉर्प और यूपीएल की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, ग्रासिम, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा स्टील और रिलायंस के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, रियल्टी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 191.70 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 38262.83 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 51.45 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 11254.30 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 421.82 अंक नीचे 38071.13 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.90 फीसदी नीचे 102.10 अंकों की गिरावट के साथ 11198.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सपाट स्तर पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 20.32 अंक यानी 0.05 फीसदी ऊपर 38513.27 के स्तर पर खुला और निफ्टी 0.06 फीसदी यानी 6.85 अंकों की गिरावट के साथ 11293.70 के स्तर पर खुला था।